You are currently viewing 31 मई का इतिहास | Historical events of 31 May in Hindi

31 मई का इतिहास | Historical events of 31 May in Hindi

प्लीज शेयर करें

31 मई की ऐतिहासिक घटनाएं, 31 मई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, today in history of india, history of 31 May, Historical events of 31 May – Gk Skill

31 मई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें विश्व धूम्रपान निषेध दिवस, प्राथना समाज की स्थापना आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 31 मई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 31 May ) नीचे लिखी जा रही है 

31 मई की प्रमुख घटनाएँ – Historical events of 31 May in Hindi

  1. ब्रिटेन, फ्रांस और नीदरलैंड ने 1727 में पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
  2. अमेरिका के उत्तरपूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में 1759 में सभी थियेटर के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  3. भारत में 1774 में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  4. बंबई में 1867 में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  5. अमेरिकी कांग्रेस ने 1878 में डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
  6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार 1921 में किया गया।
  7. पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड 1929 में रिलीज किया गया।
  8. अमेरिकी चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को 1957 में अवमानना का दोषी पाया गया।
  9. बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में 1959 को शरण दी गई।
  10. बंबई में 1964 को इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
  11. दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने 1966 में खुद को आग लगा ली।
  12. फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध 1985 में लगा दिया।
  13. दक्षिण अफ़्रीका 1994 में गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
  14. बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री 1996 में चुने गये।
  15. एडोल्फ़ ट्युटर 1999 को स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  16. कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में 1999 को शपथ ग्रहण की।
  17. पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन 2001 में मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
  18. सैप ब्लेटर 2007 में तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
  19. सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18।5% की बढ़ोत्तरी 2008 में की।
  20. औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से 2008 में पाकिस्तान वापस हुए।
  21. भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून 2010 में बनाया गया।

31 मई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति – May 31 Famous Birthdays

  • मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का जन्म 1577 में
  • भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म 1725 में !
  • मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म 1843 में !
  • हिंदी फ़िल्मों के शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का जन्म 1925 में !
  • आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का जन्म 1942 में !

31 मई को हुए निधन – famous Deaths May 31

  • भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन 1931 में
  • समाज सुधारक और लेखक संतराम बी. ए. का निधन 1988 में
  • लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का निधन 1987 में
  • भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का निधन 1988 में
  • प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन 2003 में
  • अंग्रेज़ी और मलयालम की लेखिका कमला दास का निधन 2009 में

31 मई के महत्त्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव – Important Days and festivities of 31th May in Hindi

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events ) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply