You are currently viewing Historical events of 12 April in Hindi | 12 अप्रैल का इतिहास

Historical events of 12 April in Hindi | 12 अप्रैल का इतिहास

प्लीज शेयर करें

12 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं, 12 अप्रैल का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 12 April in history, today in history of india, history of 12 April, Historical events of 12 April – Gk Skill, 12 April ka itihaas, इतिहास में 12 अप्रैल को क्या क्या हुआ, 12 अप्रैल यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 12 April History in Hindi,

12 अप्रैल के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें शासक इल्तुतमिश का निधन, वर्ल्ड डे ऑफ़ एविएशन एंड कॉस्मोनाटिक्स आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 12 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 12 April) नीचे लिखी जा रही है

12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Historical events of 12 April in Hindi

12 April History in India in Hindi

  • सिख गुरु तेग बहादुर का 1621 में जन्म।
  • रणजीत सिंह ने 1801 में खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
  • विलियम क्रे को 1801 में कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
  • भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1978 में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
  • हैदराबाद के हुसैन सागर झील में 1992 में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
  • लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में 2010 में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
  • मशहूर गीतकार गुलज़ार को 2014 में वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

12 April History in World in Hindi

  • अमेरिका में 1861 में गृह युद्ध शुरू।
  • ब्रिटिश कैबिनेट ने 1927 में 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।
  • जर्मन विमान ब्रेमेन ने 1928 में अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की 1945 में कार्यालय में मृत्यु।
  • सीरिया पर 1946 में फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
  • डॉ जोेंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को 1955 में सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
  • सोवियत संघ ने 1961 में पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा।
  • सुडान ने 1973 में अपना संविधान बनाया।
  • अंतरिक्ष यान कोलंबिया 1981 में पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
  • सन 1991 में खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
  • गिरिजा प्रसाद कोइराला 1998 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 2006 में 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
  • पाकिस्तान ने 2007 में ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2008 में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
  • जिम्बाब्वे ने 2009 में अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
  • फ्रांस की सीनेट ने 2013 में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।

12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – April 12 Famous Birthdays

  • मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म 1885 में
  • भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म 1910 में
  • भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का 1917 में जन्म।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का 1943 में जन्म।
  • प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का 1954 में जन्म।
  • अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का 1981 में जन्म।
12 अप्रैल को हुए निधन – Famous Deaths April 12
  • दिल्ली (भारत) का शासक इल्तुतमिश का निधन1236 में
  • एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन 1978 में
  • महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन 2006 में
12 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस और उत्‍सव – Important Days and Festivals of 12 April in Hindi

इसे भी पढ़ें – अप्रैल माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 12 April) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

सभी महीनों का इतिहास पढ़ें :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply