You are currently viewing 12 अगस्त का इतिहास, प्रमुख दिवस, प्रमुख जन्म, प्रमुख निधन | history of 12 august

12 अगस्त का इतिहास, प्रमुख दिवस, प्रमुख जन्म, प्रमुख निधन | history of 12 august

प्लीज शेयर करें

12 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं, 12 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 12 August in history, today in history of india, history of 12 August, Historical events of 12 August – Gk Skill, 12 August ka itihaas, इतिहास में 12 अगस्त को क्या क्या हुआ, 12 अगस्त यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ था, 12 August History in Hindi,

12 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, विक्रम साराभाई का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 12 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 12 August ) नीचे लिखी जा रही है

History of 12 August – 12 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं

  1. बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की 1602 में हत्या हुई।
  2. मुगल शासक ने 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।
  3. नीदरलैंड और बेल्जियम ने 1831 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  4. अमेरिका (America) में शिकागो शहर की स्थापना 1833 में हुई थी।
  5. हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने 1908 में पहला कार मॉडल बनाया।
  6. फ्रांस (France) और ब्रिटेन (Britain) ने 1914 में ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  7. पोलैंड और रूस (russia) के बीच वारसॉ की लड़ाई 1920 को शुरू हुई।
  8. एम्सटर्डम में नौवें ओलम्पिक खेल 1928 को समाप्त हुये थे।
  9. क्यूबा का तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद 1933 में भागा।
  10. गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 1936 में बने।
  11. फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने 1941 में नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
  12. यूनान के लोनियन द्वीप में 1953 को भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।
  13. नासा ने 1960 में अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
  14. पहली बार 1962 में एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए।
  15. सीरिया ने 1971 में जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।
  16. इयान और ग्रेग चैपल ने 1972 में क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
  17. आईबीएम ने 1981 को अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
  18. लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन 1984 में हुआ था।
  19. विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए 1991 में टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन।
  20. उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) 1992 में सम्पन्न।
  21. संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
  22. फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने 2004 में अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
  23. यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने 2006 में जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  24. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने 2007 को स्टेशन पर नई बीम लगाई।
  25. आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड 2008 में प्रदान किया गया।
  26. भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष 2009 को नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
  27. 30वें ओलंपिक खेलों (30th Olympics Games) का लंदन में 2012 को समापन।
  28. चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में 2015 को हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।

12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 August

  • भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की माँ तेजी बच्चन का जन्म 1914 को हुआ।
  • भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म (vikram sarabhai ka janm) 1919 को हुआ ।
  • भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म 1972 को हुआ ।

12 अगस्त को हुए निधन – Died on 12 August

  • भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन 1945 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन 1982 को हुआ ।

12 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 12 August

  • अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 12 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply