12 January History in Hindi | 12 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

प्लीज शेयर करें

12 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं, 12 जनवरी का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 12 January in history, today in history of india, history of 12 January, Historical events of 12 January – Gk Skill, 12 January ka itihaas, इतिहास में 12 जनवरी को क्या क्या हुआ, 12 जनवरी यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 12 January History in Hindi,

12 जनवरी के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें कुमार गंधर्व का निधन, राष्ट्रीय युवा दिवस, राजमाता जीजाबाई का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 12 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 12 January) नीचे लिखी जा रही है

12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 12 January History in Hindi

12 January Indian History in Hindi

  • छत्रपति शाहू जी को 1708 में मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
  • ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को 1757 में पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
  • गोपीनाथ साहा की कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर 1924 में ग़लती से एक आदमी ने हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को 1934 में चटगांव में फांसी (krantikari surya sen ko fansi) दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
  • 1948 में महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
  • भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने 1964 में मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
  • जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा 1964 में की।
  • स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर 1984 से हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गयी।
  • भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर 2006 में हस्ताक्षर किए।
  • 2007 में आयी आमिर खान की फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
  • कोलकाता में 2008 में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
  • 2009 में प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय (first indian to win golden globe award) बने।
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने 2009 में दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।

12 January History in World in Hindi

  • लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का 1866 में गठन।
  • पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 1908 में पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
  • भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद 2003 में संसद की अध्यक्ष बनीं।
  • दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, “आरएमएस क्वीन मैरी 2” ने 2004 में अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
  • टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का 2005 में प्रक्षेपण किया।
  • हैती में आए 2010 के भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 January

  • राजमाता जीजाबाई का जन्म 1598 में ।
  • भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म 1863 में ।
  • भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म 1869 में ।
  • भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म में ।
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म 1972 में ।
12 जनवरी को हुए निधन – Died on 12 January
  • स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन 1924 में ।
  • भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का निधन 1934 में ।
  • भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन 1941 में।
  • भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन 1992 में।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन 2005 में।
  • विश्व के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन 2008 में।
12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Events and Festivals of January 12 in Hindi

इसे भी पढ़ें – जनवरी माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (12 January History in Hindi) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

सभी महीनों का इतिहास पढ़ें :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply