History of 17 December | 17 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

प्लीज शेयर करें

17 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 17 दिसंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 17 December in history, today in history of india, history of 17 December, Historical events of 17 December – Gk Skill, 17 December ka itihaas, इतिहास में 17 दिसंबर को क्या क्या हुआ, 17 दिसंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 17 December History in Hindi,

17 दिसंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 17 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 17 December) नीचे लिखी जा रही है

17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 17

  • मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने 1398 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन 1645 में हुआ।
  • सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने 1715 में गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • फ्रांस ने 1777 में अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद 1779 में मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 में उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
  • फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने 1807 में मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
  • इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने 1902 में पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
  • राइट बंधुओं ने 1903 में ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था, 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
  • आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने 1927 में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
  • भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को 1927 में निर्धारित तिथि से २ दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया।
  • लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने 1928 में उन पर लाठी चार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी.
  • भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की 1931 में स्थापना हुई।
  • भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने 1933 में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
  • महात्मा गांधी ने 1940 में व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
  • बर्मा (अब म्यांमार) ने 1949 में साम्यवादी चीन को मान्यता दी।
  • सन 1971 में भारत-पाक युद्ध समाप्त।
  • ज़ायोनी शासन ने 1992 में अपने सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हत्या के बहाने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के 415 सदस्यों को देश निकाला दे दिया।
  • सन 1996 में नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
  • अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 1998 में ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
  • तुर्की ने 2002 में कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
  • भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को 2005 में सत्ता से हटाया गया।
  • शीला दीक्षित ने 2008 में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • केन्द्र सरकार ने 2008 में शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।

17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – 17 December Famous people Birthday

  • बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म 1556 में
  • क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का जन्म 1869 में ।
  • भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म 1905 में ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म 1972 में ।
  • लेखक, विचारक ललित शुक्ला का जन्म 1994 में ।
17 दिसंबर को हुए निधन – 17 December Famous Deaths
  • मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का निधन 1645 में ।
  • भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन 1927 में ।
  • प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन 1959 में ।

इसे भी पढ़ें – दिसंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 17 December) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply