You are currently viewing history of 2 september | 2 सितंबर का इतिहास

history of 2 september | 2 सितंबर का इतिहास

प्लीज शेयर करें

2 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 2 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 2 September in history, today in history of india, history of 2 September, Historical events of 2 September – Gk Skill, 2 September ka itihaas, इतिहास में 2 सितंबर को क्या क्या हुआ, 2 सितंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 2 September History in Hindi,

2 सितंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 2 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 2 September ) नीचे लिखी जा रही है

2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 2

  • अकबर ने 1573 में गुजरात को फ़तह किया था।
  • फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की 1715 में मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया था।
  • पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने 1775 में जलावतरण किया गया था।
  • अमेरिका (America) में 1789 को राजस्व विभाग बनाया गया था।
  • अंग्रेजो ने 1798 में हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया था।
  • ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद 1801 में फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा था।
  • इंग्लैंड का माओरी युद्व 1865 में समाप्त हुआ था।
  • नीदरलैंड के हारलेम नेथ में 1867 को पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया था।
  • जापान में 1877 को सत्सुामा विद्रोह दबाया गया था।
  • स्पेन अमेरिका युद्ध में 1898 को पहली बार ऑटोमेटिक मशीन गन का इस्तेमाल किया गया था।
  • अमेरिका में 1903 को पहली हर्ली डेविसन बाइक का व्यावसायिक तौर पर निर्माण किया गया था।
  • इटली और यमन में 1926 को हुए समझौते के तहत लाल सागर (Red Sea) तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ था।
  • ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने 1930 में यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
  • हो ची मिन्ही ने 1945 में स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
  • जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद 1945 में छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ था।
  • जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन 1946 में हुआ था।
  • संयुक्त राष्ट्र आयोग ने 1949 को कोरिया में गृहयुद्ध भडकने की चेतावती दी।
  • हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच 1956 में पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
  • सोवियत संघ क्यूबा को 1962 में हथियार देने पर राजी हुआ था।
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क में 1969 को पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया था।
  • कन्याकुमारी में 1970 को विवेकानन्द स्मारक (Swami Vivekanand Statue) का उद्घाटन हुआ था।
  • नासा ने 1970 में चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन (Apollo Mission) को कैंसिल कर दिया था।
  • काला सागर (Black Sea) में 1990 को सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
  • अमेरिका ने 1991 में औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी
  • निकारगुआ में 1992 को भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
  • अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए 1992 में सहमत हुए।
  • मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 1996 में 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
  • डरबन में 1998 को 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।
  • भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल 1999 में दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
  • अमेरिका में 2005 को आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई।
  • पश्चिमी ईराक में 2006 को 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
  • अल्बानिया 2007 में विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना था।
  • कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को 2008 में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 September

  • जापान के युवराज हिराबुमि इतो का जन्म 2 सितंबर 1841 में हुआ।
  • केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म 1885 को हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म 2 सितंबर 1941 को हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म 1965 को हुआ।
  • भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को हुआ।
  • भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म 1984 को हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म 2 सितंबर 1988 को हुआ।
  • भारतीय पार्श्वगायक इश्मीत सिंह सोढ़ी का जन्म 1989 को हुआ।
2 सितंबर को हुए निधन – Died on 2 September
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन 2 सितंबर 1955 को हुआ।
  • मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन 1976 को हुआ।
  • मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन 2 सितंबर 2000 में हुआ।
  • विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड (first successful heart transplant doctor) का साइप्रस में निधन 2001 में हुआ।
2 सितंबर के महत्त्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव – Important events and festivities of 2 September
  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 2 September) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply