History of 21 December | 21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

21 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 21 दिसंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 21 December in history, today in history of india, history of 21 December, Historical events of 21 December – Gk Skill, 21 December ka itihaas, इतिहास में 21 दिसंबर को क्या क्या हुआ, 21 दिसंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 21 December History in Hindi,

21 दिसंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चनका निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 21 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 21 December) नीचे लिखी जा रही है

21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 21

  • रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने 1898 में रेडियम की खोज की।
  • ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर 1923 में नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
  • अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड 1931 में न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
  • रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन 1937 में किया गया।
  • पुर्तग़ाली शासकों ने 1949 में इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
  • सैफुद्दीन किचलू 1952 में तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने 1962 में बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
  • पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को 1974 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
  • मेडागास्कर में 1975 में संविधान लागू हुआ।
  • स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 1988 में 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को 2008 में अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
  • “गंगनम स्टाइल” 2012 में यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Born on 21 December

  • बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का जन्म 1550 ।
  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म 1881 ।
  • छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जन्म 1891 ।
  • वर्ष 2002 बैच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता संजीव चतुर्वेदी का जन्म 1974 ।
21 दिसंबर को हुए निधन – Famous people Died on 21 December
  • भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक सोहन सिंह भकना का 1968 में निधन ।
  • भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन 2007 में ।
  • देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट पी के अयंगर का निधन 2011 में ।

इसे भी पढ़ें – दिसंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 21 December) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply