24 January History in Hindi | 24 जनवरी यानी आज का इतिहास

प्लीज शेयर करें

24 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं, 24 जनवरी का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 24 January in history, today in history of india, history of 24 January, Historical events of 24 January – Gk Skill, 24 January ka itihaas, इतिहास में 24 जनवरी को क्या क्या हुआ, 24 जनवरी यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 24 January History in Hindi,

24 जनवरी के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें होमी जहांगीर भाभा का निधन, “राष्ट्रीय बालिका दिवस”आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 24 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 24 January) नीचे लिखी जा रही है

24 जनवरी यानी आज का इतिहास –24 January History in Hindi

24 January History in India in Hindi

  • भारत के कोलकाता शहर में 1857 में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की।
  • संविधान सभा ने 1950 में राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति ( first president of India) चुना।
  • जन-गण-मन को 1950 में भारत के राष्ट्रगान का दर्जा (national anthem adopted on) मिला।
  • प्रेम माथुर 1951 में भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट (first female commercial pilot in india) बनीं।
  • बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (first international film festival) का आयोजन 1952 में हुआ।
  • चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को 2000 में राष्ट्रपति की मंजूरी।
  • भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में 2002 में स्थापित।
  • फ्रांस और भारत के बीच 2003 में प्रत्यर्पण संधि।
  • आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की 2005 में गोली मारकर हत्या करा दी गयी।

24 January History in world in Hindi

  • बुखारेस्ट को 1862 में रोमानिया की राजधानी बनाया गया।
  • रूस में 1924 में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
  • चिली में 1939 में आये भूकंप से लगभग 50 हजार लोग मरे।
  • आल्प्स की पहाड़ियों में 1966 में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटना में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई।
  • पेरू में सोने की खान में 1989 में 125 से अधिक मजदूर फँस गये।
  • जापान ने 1990 में पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
  • 1993 को सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
  • 1996 को सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।

24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Famous People Born on 24 January

  • प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म 1826 में ।
  • महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म 1877 में ।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म 1924 में ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म 1943 में ।
24 जनवरी को हुए निधन – Famous People Died on 24 January
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन 1965 में।
  • प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन 1966 में ।
  •  भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन 2011 में ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन 1958 में ।
24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Events and Festivals of January 24 in Hindi

इसे भी पढ़ें – जनवरी माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 24 January) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

सभी महीनों का इतिहास पढ़ें :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply