History of 3 November | 3 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

प्लीज शेयर करें

3 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 3 नवंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 3 November in history, today in history of india, history of 3 November, Historical events of 3 November – Gk Skill, 3 November ka itihaas, इतिहास में 3 नवंबर को क्या क्या हुआ, 3 नवंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 3 November History in Hindi,

3 नवंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 3 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 3 November) नीचे लिखी जा रही है

3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of  November 3

  • क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1493 में डोमिनिका द्वीप की खोज की।
  • इंग्लैंड और फ्रांस ने 1655 में सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
  • ब्रिटेन और स्पेन के बीच 1762 में पेरिस की संधि हुई।
  • जॉन एडम्स 1796 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
  • नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये 1857 में आदेश।
  • कनाडा में 1869 में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
  • पनामा को 1903 में कोलंबिया से आजादी मिली।
  • ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था 1938 में कायम की गई।
  • भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
  • सोवियत संघ ने 1957 में लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा था. वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए.
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1958 में परमाणु परीक्षण किया।
  • चीन के हमले के मद्देनजर भारत में 1962 में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
  • भारत में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
  • वायु सेना ने 1988 में आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
  • जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन 1997 में कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
  • भारत सरकार द्वारा 2000 में डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
  • अमेरिका ने 2001 में लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने 2002 में राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
  • पाकिस्तान और चीन के बीच 2003 में बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर 2004 को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे.
  • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को 2007 में उनके घर में नजरबन्द किया गया।
  • यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2008 में अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
  • फ्रांस के कैन्स में 2011 में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
  • अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद 2014 में उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 3 November

  • आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह  का जन्म 1688 में ।
  • मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित करनेवाले हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास महापुरुष पृथ्वीराज कपूर का जन्म 1906 में ।
  • स्‍वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्‍नापूर्णा महाराणा का जन्‍म 1917 में .
  • अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म 1933 में ।
  • हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म 1937 में ।
  • भारतीय निशानेबाज़ मानवजीत सिंह संधू का जन्म 1976 में ।
3 नवंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 3 November
  • तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई  का 1936 में निधन।
  • ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का 1947 में निधन।
  • केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का 1996 में निधन ।
  • प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का 2013 में निधन हुआ।

इसे भी पढ़ें – नवंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 3 November) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply