History of 31 December | 31 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

31 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 31 दिसंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 31 December in history, today in history of india, history of 31 December, Historical events of 31 December – Gk Skill, 31 December ka itihaas, इतिहास में 31 दिसंबर को क्या क्या हुआ, 31 दिसंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 31 December History in Hindi,

31 दिसंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 31 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 31 December) नीचे लिखी जा रही है

31 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 31

  • इटली के सिसली क्षेत्र से 1492 में 100,000 यहूदियों को निकाला गया।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की 1600 में स्थापनी हुई।
  • अमेरिका में 1781 में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला।
  • पेशवा बाजीराव द्वितीय को 1802 में ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
  • महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 1929 में लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने 1944 में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • विश्व के 18 देशों ने 1949 में इंडोनेशिया को मान्यता दी।
  • हालैंड ने 1962 में दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।
  • डोनल्ड कैम्पबेल ने 1964 में अपनी स्पीडबोट 444.71 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाई और उस वर्ष का दुनिया में पानी पर सबसे तेज़ गति से चलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
  • इंडोनेशिया को 1964 में संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
  • घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा 1981 में राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
  • ब्रुनेई को 1983 में ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • मो. अज़हरुद्दीन ने 1984 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।
  • राजीव गाँधी 1984 में 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
  • परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने 1988 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
  • मोहम्मद रफ़ीक तरार 1997 में पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • सन 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
  • भारत ने 2001 में पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
  • भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने 2003 में शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
  • ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में 2004 में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
  • सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2005 में मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
  • म्यांमार की सैन्य सरकार ने 2007 में सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
  • ईश्वरदास रोहिणी को 2008 में दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।

31 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Person Born on 31 December

  • बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्‍म 1898 में।
  • व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्‍म 1925 में।
31 दिसंबर को हुए निधन – Famous Person Died on 31 December
  • दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट और केमिस्‍ट रॉबर्ट बॉयल का निधन 1691 में।
  • प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का निधन 1926 में।
  • मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन 1956 में।

इसे भी पढ़ें – दिसंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 31 December) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply