You are currently viewing history of 4 september | 4 सितंबर का इतिहास

history of 4 september | 4 सितंबर का इतिहास

प्लीज शेयर करें

4 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 4 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 4 September in history, today in history of india, history of 4 September, Historical events of 4 September – Gk Skill, 4 September ka itihaas, इतिहास में 4 सितंबर को क्या क्या हुआ, 4 सितंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 4 September History in Hindi,

4 सितंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म, भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 4 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 4 September ) नीचे लिखी जा रही है

4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 4

  • मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर 1665 को हस्ताक्षर हुए।
  • स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना 1781 में की गयी।
  • महात्मा गांधी ने 4 सितंबर 1888 में इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने 1944 में बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया था।
  • भारत में 4 सितंबर 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया था।
  • 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में 1967 को अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
  • उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान 1969 में हुआ था ।
  • 73 सालों के बाद समुद्र में 1985 को डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
  • लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 1998 को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी।एच।डी करने के दौरान इसे विकसित किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1998 को आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • ईस्ट तिमोर में 1999 को सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78।5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया था।
  • सिडनी में 2000 को 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
  • श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर 2000 में श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
  • श्रीलंका ने 2001 में मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया था।
  • अमेरिकी सीनेट ने 2001 में राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
  • न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में 2002 में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
  • सिंगापुर के मुद्दे पर 2003 में विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
  • ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 2004 में ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
  • लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला 2005 को गिरफ़्तार।
  • ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को 2007 में ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया था।
  • केन्द्रीय कैबिनेट ने 2008 को सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
  • मायावती सरकार ने 2008 में उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया था।
  • गुजरात उच्च न्यायालय ने 2009 में असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया था।
  • कोयला कंपनी SCCL को 4 सितंबर 2009 में मिनी रत्न कंपनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
  • पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने 2012 में भारत को पहला पदक दिलाया था।

4 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 4th September

  • प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म 1880 को हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म 1894 को हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म 4 सितंबर 1895 को हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म 1906 को हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म 4 सितंबर 1941 को हुआ।
  • भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 1952 को हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म 4 सितंबर 1962 को हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लांस क्लूजनर का जन्म 1971 को हुआ।
4 सितंबर को हुए निधन – Died on 4th September
  • भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन 1912 को हुआ ।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन 1997 में हुआ था
  • ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरण विद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन 2006 में हुआ था।

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 4 September) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply