History of 5 November | 5 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं,

प्लीज शेयर करें

5 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 5 नवंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 5 November in history, today in history of india, history of 5 November, Historical events of 5 November – Gk Skill, 5 November ka itihaas, इतिहास में 5 नवंबर को क्या क्या हुआ, 5 नवंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 5 November History in Hindi,

5 नवंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 5 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 5 November) नीचे लिखी जा रही है

5 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 5

  • 1556 में हुए पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
  • मैसाच्युसेट्स में 1639 में पहले डाकघर की स्थापना।
  • जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने 1678 में स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
  • 1854 में हुए क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
  • आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को 1895 में अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
  • इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा 1914 में  की गयी।
  • इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना 1920 में हुयी।
  • अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को 1930 में उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
  • एडोल्फ हिटलर ने 1937 में गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
  • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1961 में न्यूयार्क की यात्रा की।
  • इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की 1995 में गोली मारकर नृशंस हत्या।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति फारूख अहमद खान ने 1996 में बेनजीर भुट्टो की सरकार को हटा कर पाक नेशनल असेंबली भंग की।
  • भारत तथा रूस ने 2001 में अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने 2002 में जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
  • इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 2006 में दो साथियों सहित 1982 में 148 शियाओं की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई।
  • चीन का पहला अंतरिक्ष यान 2007 में चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 5 November

  • महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का 1870 में जन्म ।
  • हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का 1917 में जन्म ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार उदयराजसिंह का 1921 में जन्म ।
5 नवंबर को हुए निधन – Died on 5 November
  • भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फ़िरोजशाह मेहता का 1915 में निधन।
  • ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फ़ैयाज़ ख़ाँ का 1950 में निधन।
  • प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का 1982 में निधन।
  • रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि नागार्जुन का 1998 में निधन।
  • हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का 2008 में निधन।
  • भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार भूपेन हज़ारिका का 2011 में निधन।

इसे भी पढ़ें – नवंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 5 November) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply