You are currently viewing 6 अप्रैल यानी आज का इतिहास | History of 6 April in Hindi

6 अप्रैल यानी आज का इतिहास | History of 6 April in Hindi

प्लीज शेयर करें

6 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं, 6 अप्रैल का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 6 April in history, today in history of india, history of 6 April, Historical events of 6 April – Gk Skill, 6 April ka itihaas, इतिहास में 6 अप्रैल को क्या क्या हुआ, 6 अप्रैल यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 6 April History in Hindi,

6 अप्रैल के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 6 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 6 April) नीचे लिखी जा रही है

6 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – History of 6 April in Hindi

6 April in India in History

  • राजकुमार खुसरो ने 1606 में अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
  • रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने 1919 में पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
  • जापानी विमानों ने 1942 में पहली बार भारत पर बम गिराए।
  • भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
  • भारत की राजनीतिक पार्टी “भारतीय जनता पार्टी” की 1980 में स्थापना हुई।
  • भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने 2010 में आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • राही सरनोबत ने 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

6 April in World in Hindi

  • फ्रांस ने 1672 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • सन 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
  • अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने 1909 में पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
  • प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने 1917 में जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • इटली में फासिस्टों ने 1924 के चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
  • अमेरिका ने 1955 में परमाणु परीक्षण किया।
  • सोवियत संघ ने 1957 में परमाणु परीक्षण किया।
  • दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर 1982 में अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
  • पाकिस्तान ने मीडियम रेंज मिसाइल ‘गौरी बैलिस्टिक’ का 1998 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • नेपाल में 1999 में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
  • इटली में 2009 में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत।

6 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 6 April

  • हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का जन्म 1886 में ।
  • राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म 1929 में ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म 1931 में ।
  • प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म 1956 में ।
6 अप्रैल को हुए निधन – Died on 6 April
  • सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन 1664 में ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन 1929 में ।
  • भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का निधन 2001 में ।
  • बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन 2007 में ।
6 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस और उत्‍सव – Important Days and Festivals of 6 April in Hindi
  • इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस

इसे भी पढ़ें – अप्रैल माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 6 April) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

सभी महीनों का इतिहास पढ़ें :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply