You are currently viewing 6 अगस्त का इतिहास | 6 August history in Hindi | History of 6 August

6 अगस्त का इतिहास | 6 August history in Hindi | History of 6 August

प्लीज शेयर करें

 6 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं, 6 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 6 August in history, today in history of india, history of 6 August, Historical events of 6 August – Gk Skill, 6 August ka itihaas, इतिहास में 6 अगस्त को क्या क्या हुआ, 6 अगस्त यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 6 August History in Hindi,

6 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें हिरोशिमा दिवस आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 6 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 6 August ) नीचे लिखी जा रही है

6 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 6

  1. ब्रुसेल्स (Brussels) में 1821 को ‘कौरियर आफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित था।
  2. बोलीविया  ने 1825 में पेरू से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  3. प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन 1906 में आज ही के दिन प्रारंभ  किया था ।
  4. ऑस्ट्रिया ने 1914 में रूस (Russia) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  5. अमेरिका ने 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए थे।
  6. क्यूबा ने 1960 में देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया था।
  7. जमैका में 1962 को यूनाइटेड किंगडम (UK) का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
  8. अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को 1964 में काटा गया था।
  9. नासा (NASA) ने 1996 में मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई थी।
  10. भारतऑस्ट्रेलिया में 2001 को आर्थिक समझौता हुआ था।
  11. भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया था।
  12. मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को 2007 में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
  13. हंगरी के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया था।
  14. सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को 2008 में आंध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।
  15. जम्मू-कश्मीर में 2010 को अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए थे।
  16. थाईलैंड में 2011 को प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थी।
  17. अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 2011 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई थी।
  18. नासा का क्यूरिओसिटी रोवर 2012 में मंगल ग्रह पर पहुंचा।

6 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 6th August

  • जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म 6 अगस्त 1180 को हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म 1921 में हुआ।
  • भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म 6 अगस्त 1915 को हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म 1933 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म 1959 को हुआ।
  • भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म 1970 को हुआ।

6 अगस्त को हुए निधन – Died on 6th August

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी ( surendranath banarji) का निधन 1925 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन 1982 को हुआ था।
  • भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन 1981 को हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन 2006 को हुआ था।

6 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important day of August 6

  • विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
  • हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day)

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 6 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply