khilafat movement in hindi | khilafat andolan | खिलाफत आन्दोलन के बारे में

प्लीज शेयर करें

खिलाफत आन्दोलन (Khilafat Movement) : खिलाफत आंदोलन (1919-1924) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण घटना थी। यह आंदोलन मुख्यतः प्रथम विश्व युद्ध के बाद तुर्की के खिलाफ ब्रिटिश नीतियों और तुर्की के खिलाफ किए गए अन्याय के विरोध में हुआ था । मौलाना मोहम्मद अली और शौकत अली जो कि अली बंधुओं के नाम से मशहूर थे उन्होंने ही इस आंदोलन का नेतृत्व किया! आइए जानते असहयोग आंदोलन के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें:-

खिलाफत आंदोलन एक नजर में:

आंदोलन के नेताशौकत अली, मौलाना मोहम्मद अली जौहर, हकीम अजमल खान, अबुल कलाम आजाद
आंदोलन की शुरुवात17 अक्टूबर 1919
आंदोलन समाप्त हुआसाल 1924
प्रमुख सहयोगी आंदोलनअसहयोग आंदोलन
आंदोलन के प्रमुख नेतामहात्मा गांधी

खिलाफत आंदोलन के बारे मे जानकारी – Information About Khilafat Andolan in Hindi

  • प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की की हार के परिणामस्वरूप सीवर्स की कठोर संधि में ऐसी शर्तें थीं जो भारतीय मुसलमानों को अपमानजनक लगीं। तुर्की के खिलाफ़ ब्रिटिश रवैये से उनमें नाराज़गी थी और उन्होंने खिलाफ़त आंदोलन शुरू किया।
  • खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व शौकत अली और मोहम्मद अली, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, अजमल खान आदि जैसे नेताओं ने किया था।
  • खिलाफत आंदोलन 1919 में ओटोमन साम्राज्य के विघटन के जवाब में उभरा। हालाकि खिलाफत आंदोलन में तेजी प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति और सीवर्स की संधि पर हस्ताक्षर के बाद आयी।
  • इस आंदोलन की चरम गतिविधि 1920 के दशक के प्रारंभ में हुई, जिसने भारत के राजनीतिक परिदृश्य को आकार दिया।
  • प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की की हार के बाद, ब्रिटिश और फ्रेंच सेनाओं ने तुर्की में प्रवेश किया और खलीफा पद को समाप्त कर दिया। इसने दुनिया भर के मुसलमानों में तीव्र विरोध को जन्म दिया।
  • खिलाफत आंदोलन का धार्मिक महत्व: मुसलमानों के लिए, खलीफा पद एक धार्मिक पद है। खलीफा को मुस्लिम समुदाय का नेता माना जाता है, और वह मुस्लिम कानूनों और परंपराओं का संरक्षक होता है। इसलिए, खलीफा पद की समाप्ति को मुसलमानों के लिए एक धार्मिक अपमान माना गया।
  • भारत में मुसलमानों की स्थिति: भारत में मुसलमानों को अल्पसंख्यक के रूप में देखा जाता था। वे अक्सर हिंदुओं द्वारा भेदभाव का शिकार होते थे। खिलाफत आंदोलन ने मुसलमानों को एकजुट करने और अपनी स्थिति में सुधार करने का एक अवसर प्रदान किया। भारतीय मुसलमानों ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस आंदोलन का समर्थन किया।इसके अलावा आपको बता दें कि खिलाफत आंदोलन से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत करने में मदद भी मिली।
  • इसका उद्देश्य ओटोमन खिलाफत की रक्षा करना और मुस्लिम हितों की रक्षा करना था।
  • खिलाफत आंदोलन की शुरुआत अली बन्धुओं (शोकत अली, मुहम्मद अली) द्वारा की गयी। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने “अल हिलाल” और मोहम्मद अली ने “कामरेड” समाचार पत्रों से खिलाफत आंदोलन का खूब प्रचार प्रसार किया।
  • वर्ष 1921 में अली बन्धुओं (शोकत अली, मुहम्मद अली) द्वारा दिए गए एक भाषण जिसमें उन्होंने मुसलमानों को इस्लाम का हवाला देते हुए सेना छोड़ने के लिए कहा था, जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। इसी के बाद से ये आंदोलन की गति धीमी हो गयी और वर्ष 1922 आते- आते ये आंदोलन काफी मंद हो चुका था।
  • प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद ब्रिटिश सरकार ने तुकी साम्राज्य का विघटन करने का फैसला लिया जिसके कारण भारत में ख़िलाफत अंदोलन प्रारंभ हुआ और 17 अक्टूबर 1919 को अखिल भारतीय स्तर पर खिलाफत दिवस मनाया गया और अंदोलन प्रारंभ हो गया। 10 अगस्त 1920 को संपन्न सिवर्स की संधि के बाद तुर्की का विभाजन हो गया।
  • ख़िलाफ़त आन्दोलन 1919 से 1922 के मध्य भारत में मुख्य रूप से मुस्लिम बहुसंख्यक वर्ग द्वारा चलाया गया राजनीतिक-धार्मिक आन्दोलन था।
  • ख़िलाफ़त आन्दोलन की शुरुआत भारतीय मुस्लिमों के एक बहुसंख्यक वर्ग ने राष्ट्र स्तर पर किया था।
  • 1918-19 के मध्य भारत में ख़िलाफ़त आन्दोलन मौलाना मुहम्मद अली, शौकत अली एवं अबुल कलाम आज़ाद के सहयोग से चलाया गया।
  • महात्मा गांधी ने इस आंदोलन को हिन्दू और मुस्लिम की एकता के लिए ठीक समझा इसलिए उन्होनें मुस्लिमों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। और आंदोलन का समर्थन किया!

खिलाफत आंदोलन पर अधिकतर बार पुछे गये सवाल- FAQ

Q. खिलाफत आंदोलन की शुरुवात किसने की थी? (Who Started Khilafat Movement?)

Answer: शौकत अली, मौलाना मोहम्मद अली जौहर,हकीम अजमल खान और अबुल कलाम आजाद इत्यादी मुस्लिम नेताओ के नेतृत्व मे खिलाफत आंदोलन की शुरुवात हुई थी।

Q. खिलाफत आंदोलन की शुरुवात कब हुई? (When was Khilafat Movement Started?)

Answer: 17 अक्टूबर 1919 को

Q. राष्ट्रीय स्तर पर खिलाफत आंदोलन दिन कब मनाया जाता है? (Khilafat Movement Day)

Answer: 17 अक्टूबर को।

Q. खिलाफत आंदोलन की वजह से प्रसिद्धी तथा चर्चा मे आये अली बंधू का नाम क्या था? (Who Led the Khilafat Movement in Bombay?)

Answer: शौकत अली और मोहम्मद अली जौहर।


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply