Navy Day 2021 : 4 दिसंबर को ही क्योंं मनाया जाता है नौसेना दिवस (Nausena Divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्वपूर्ण बातें
Nausena Divas :
- 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना पर जीत दर्ज की थी। उसी वीरतापूर्ण विजय की स्मृति में नौसेना दिवस मनाया जाता है।
- पाकिस्तानी सेना द्वारा 3 दिसंबर, 1971 को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया गया था। इस हमले ने 1971 के युद्ध की शुरुआत की थी। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया गया। इसे ‘ऑपरेशन पायथन’ भी कहा जाता है। यह अभियान पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को निशाने पर लेकर शुरू किया गया। एक मिसाइल नाव और दो युद्ध-पोत की एक आक्रमणकारी समूह ने कराची के तट पर जहाजों के समूह पर हमला कर दिया। इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इस हमले में पाकिस्तान के तीन जहाज नेस्तनाबूद कर दिए गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए थे। कराची हार्बर फ्यूल स्टोरेज के तबाह हो जाने से पाकिस्तान नौसेना की कमर टूट गई थी।
- युद्ध में भारतीय नौसेना ने भी अपना जंगी जहाज आईएनएस खुकरी खो दिया था। इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी 25वीं स्क्वाड्रन कमांडर बबरू भान यादव को दी गई थी।
- वर्तमान यानी 2020 में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह हैं। वे नौसेना दिवस पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) पर वीर नौसैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा नौसेना की तीनों कमान—विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी कमान, मुंबई स्थित पश्चिमी कमान और कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान में भी इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
- नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर वार्षिख प्रेस कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय नौसेना पूरी तरह से ‘कॉम्बेट रेडी, क्रेडिएबल और कोहेसिव-फोर्स’ यानि युद्ध लडऩे के लिए तैयार, विश्वसनीय और शक्तिशाली फोर्स है, समंदर में देश के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय नौसेना से जुड़े तथ्य
- भारतीय नौसेना की स्थापना 5 सितंबर, 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी। तब ईस्ट इंडिया कंपनी का उद्देश्य नौसेना की स्थापना करके अपने जहाजों की सुरक्षा करवाना था। इसका नाम East India Company’s Marine रखा गया। बाद में इसे रॉयल इंडियन नौसेना दिया गया। स्वतंत्रता के बाद सन् 1950 में इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।
- 22 अप्रैल, 1958 से 4 जून, 1962 तक नौसेनाध्यक्ष का पद संभालने वाले वाइस एडमिरल रामदास कटारी पहले भारतीय चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ यानी नौसेनाध्यक्ष थे।
- वर्तमान यानी सन् 2020 में एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना अध्यक्ष हैं।
- अनुच्छेद 33 के तहत नौसेना अधिनियम 1950 पारित किया गया है।
- भारतीय नौसेना का ध्येय वाक्य यानी मोटो है- ‘शं नो वरुण:’ अर्थात् जल के देवता वरुण हमारे लिए मंगलकारी रहें। (May the Lord of the Oceans be Auspicious Unto Us)। यह ‘तैत्तिरीय उपनिषद’ से लिया गया है।
भारतीय नौसेना के प्रमुख ऑपरेशन
- भारतीय नौसेना ने सन् 2011 में लीबिया से भारतीयों की निकासी के लिए ‘ब्लॉसम’ ऑपरेशन चलाया।
- वर्ष 2006 में इजरायल-लेबनान संघर्ष के दौरान नौसेना भारतीयों की निकासी के लिए ‘सुकून’ ऑपरेशन चलाया गया।
- सन् 2004 में आई सुनामी में भारतीय नौसेना ने मदद, सी वेव्ज, केस्टर, गंभीर, रेनबो, राहत नाम से राहत अभियान चलाए थे।
- सन् 2001 में भारतीय नौसेना ने ‘एंड्यूरिंग फ्रीडम’ ऑपरेशन के तहत मलक्का खाड़ी में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा दी थी।
- सन् 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने ‘तलवार’ नाम से अभियान चलाया था।
Navy Day (नौसेना दिवस)
Navy Day 2021 Theme / Nausena Divas 2021 theme / नौसेना दिवस 2021 का थीम – Swarnim Vijay Varsh
FAQ’s:-
- When is the Navy Day celebrated every year? / नौसेना दिवस कब मनाया जाता है / Nausena Divas kab manaya jata hai
- what is the theme of Navy Day 2021? / नौसेना दिवस 2021 की थीम क्या है / Nausena Divas 2021 ki theme kya hai?
- what is the theme of Navy Day 2022? / नौसेना दिवस 2022 की थीम क्या है / Nausena Divas 2022 ki theme kya hai?
- what is the theme of Navy Day 2020? / नौसेना दिवस 2020 की थीम क्या है / Nausena Divas 2020 ki theme kya hai?
- When was the first Navy Day celebrated? / pahla Nausena Divas kab manaya gaya / पहली बार नौसेना दिवस कब मनाया गया
दिसंबर महीने सभी महत्वपूर्ण दिवस विस्तार से :-
- विश्व एड्स दिवस
- सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
- राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस
- अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस
- विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस
- नौसेना दिवस
- अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस
- अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
- सार्क चार्टर डे
- मानवाधिकार दिवस
- अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस
- विजय दिवस
- अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
- गोवा मुक्ति दिवस
- अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस
- किसान दिवस
- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
- Daily use English Sentence | रोज बोले जाने वाले इंग्लिश वाक्य
- भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद लिस्ट | Important Articles of Indian Constitution in Hindi
- GK Quiz in Hindi | सामान्य ज्ञान क्विज | GENERAL KNOWLEDGE
- Indian states and their capitals | भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ
- विभिन्न क्षेत्रों के पिता कहे जाने वाले लोग | Fathers of various fields in Hindi
- Sports Stadium of india | भारत के खेल स्टेडियम
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎
PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500) Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC
Join Us for daily update – Telegram YouTube Facebook Instagram