You are currently viewing संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ क्‍या है स्‍थापना, मुख्‍यालय और म‍हत्‍वपूर्ण बिंदू | what is united nations? | sanyukt rashtra kya hai

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ क्‍या है स्‍थापना, मुख्‍यालय और म‍हत्‍वपूर्ण बिंदू | what is united nations? | sanyukt rashtra kya hai

प्लीज शेयर करें

संयुक्त राष्ट्र दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संगठन है यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है आइये जानते हैं संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के बारे कुछ महत्‍वपूर्ण बातें – sanyukt rashtra kya hai

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ क्‍या है – sanyukt rashtra kya hai

  • संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर 26 जून, 1945 को हस्ताक्षर किए गए और यह 24 अक्टूबर, 1945 को लागू हुआ। इस प्रकार संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई
  • स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 51 थी। वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 193 है।
  • सबसे नए सदस्य देश है दक्षिणी सूडान, जिसको 11 जुलाई, 2011 को सदस्य बनाया गया
  • दूसरे विश्वयुद्ध के बाद विजेताओं ने इस संगठन की स्थापना की ताकि भविष्य में फिर ऐसी युद्ध ना हो पाए
  • संयुक्त राष्ट्र के छह अंग हैं : – इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और न्‍यास परिषद् सम्मिलित है
  • संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सबसे ताकतवर सुरक्षा परिषद है जिसमें पांच देश है अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय का अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेनहट्टन द्वीप पर बना है। 
  • संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को “राज भाषा” स्वीकृत किया है – अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी, परंतु इन में से केवल दो भाषाओं को संचालन भाषा माना जाता है (अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी)
  • संयुक्त राष्ट्र के व्यक्त उद्देश्य हैं युद्ध रोकना, मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतर्राष्ट्रीय कानून को निभाने की प्रक्रिया जुटाना, सामाजिक और आर्थिक विकास उभारना, जीवन स्तर सुधारना और बिमारियों से लड़ना
  • ट्रीगवी ली संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पहले महासचिव थे। 1 फरवरी 1946 को, संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव के रूप में ​ट्रीगवी ली को चुना गया
  • संयुक्त राष्ट्र की पहली महिला अध्यक्ष भारत की विजयलक्ष्मी पंडित थी जो इसके 8वें सत्र में अध्यक्ष थी
  • संयुक्त राष्ट्र के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर सफेद रंग से राष्ट्रसंघ का प्रतीक बना है। प्रतीक में दो जैतून की वक्राकार शाखाएं हैं जो ऊपर से खुली हैं और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है।
  • संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक वहां भेजे जाते हैं जहां हिंसा कुछ देर पहले से बंद है विश्व में केवल दो राष्ट्र हैं जिनने हर शांतिरक्षा कार्य में भाग लिया है: कनाडा और पुर्तगाल।
  • इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के अनेक अभिकरण और संगठन हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, खाद्य और कृषि संगठन, यूनेस्को, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन आदि प्रमुख हैं। 
  • संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंतोनियो गुतारेस हैं, जो पुर्तगाल के हैं। गुतारेस ने 1 जनवरी 2022 को अपना कार्यकाल संभाला है। वे पांच साल तक इस पद पर रहेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के छह अंग हैं

  • महासभा (The General Assembly)
  • सुरक्षा परिषद (The Security Council)
  • आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (The Economic and Social Council)
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (The International Court of Justice)
  • संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (The UN Secretariat)
  • संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद (The Trusteeship Council)

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं – sanyukt rashtra sangh ki pramukh agency

  • विश्व बैंक (World Bank)
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  • विश्व पर्यटन संगठन (WTO)
  • विश्व मौसम संगठन (WMO)
  • यूनेस्को (UNESCO)

संयुक्त राष्ट्र के कुछ प्रमुख संस्थाएं और कार्यक्रम

  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
  • अंतरराष्ट्रीय अपराध आयोग
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) से संबंधित विभिन्‍न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्‍न – sanyukt rashtra sangh se sambandhit question

  1. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ में कितने देश शामिल हैं?

Ans. – 193 (दक्षिण सूडान 193 वां सदस्य)

2. संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव कौन है

Ans.- एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं

3. सुरक्षा परिषद में कुल कितने स्थाई सदस्य हैं?

Ans. – पाँच ( संयुक्त राज्य अमेरिका, रूसी संघ, फ्राँँस, चीन और यूनाइटेड किंगडम)

4. संयुक्त राष्ट्र का सदस्य भारत कब बना?

Ans.– 1945

5. सुरक्षा परिषद का गठन कब हुआ?

Ans. – 24 अक्तूबर 1945

6. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव कौन थे?

Ans. – ट्रीगवी ली

7. राष्ट्र संघ दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. – 24 अक्तूबर

8. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कितने न्यायाधीश है?

Ans.- 15 न्यायाधीश

9. U.N.O. का फुलफॉर्म क्या है?

Ans.-  United Nation Organisation

10. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?

Ans. – अटल बिहारी वाजपेयी

11.- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना किस वर्ष हुई?

Ans. – 1945

12.- लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत एक नए निकाय का गठन किस नाम से किया गया है?

Ans.- यू.एन.विमन

13. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ हैं?

Ans.- न्यूयार्क

14. – संयुक्त राष्ट्र संघ की लाइब्रेरी किस नाम से जानी जाती है?

Ans.- हैमरशोल्ड लाइब्रेरी

15. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है?

Ans.- महासचिव

16. महासचिव का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

Ans.- 5 वर्ष

17. संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

Ans. – श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित

18. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय कब बनकर तैयार हुआ?

Ans. – 1952

19. संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो का क्या अर्थ है?

Ans – मैं मना करता हूँ यानि निषेधात्मक वोट

20. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय हेतु भूमि किसने दान में दी थी?

Ans.- जान डी. राकफेलर ने

21. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?

Ans.- हेग ( नीदरलैण्डस )

22. संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका को क्या कहते हैं?

Ans.-  सुरक्षा परिषद

23. संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख व्यवस्थापिका का नाम बताएं?

Ans.- महासभा

24. संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के कितने अंग है

Ans.- 6

25. संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष ( UNICEF) का मुख्यालय कहा है?

Ans. – न्यूयार्क ( अमरीका )

sanyukt rashtra kya hai

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply