World Heart Day 2021 : 29 सितंबर को ही क्योंं मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस (Vishva Hriday divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्वपूर्ण बातें
World Heart Day 2021 : 29 September
- ‘वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाता है।
- सन् 2000 से प्रतिवर्ष विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 2013 तक इस दिवस को सितंबर के अंतिम रविवार को मनाया जाता था। सन् 2014 से 29 सितंबर को यह दिवस मनाया जाने लगा है।
- विश्व हृदय दिवस की मूल भावना यह है कि लोग हृदय की बीमारियों के प्रति सचेत रहें। वर्तमान जीवनशैली के चलते यह बीमारी बुजुर्गों ही नहीं युवाओं में भी फैल रही है। इसलिए इसके प्रति जागरुकता आवश्यक है।
- वर्तमान में कोविड-19 का ऐसा दौर है, जैसा पहले कभी नहीं था। लेकिन परिस्थितियां कैसी भी हों, हमें हमारे हृदय की पहले से अधिक देखभाल की जरूरत है। कोरोना महामारी से बचाव के साथ हमें हमारे हृदय की भी उतनी ही देखभाल करनी है। इसीलिए वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने वर्ष 2021 के विश्व हृदय दिवस पर ‘Use Heart to Connect’ कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौतों का मुख्य कारण हृदयघात और हृदय संबंधी बीमारियां हैं। यह दुनिया में प्रतिवर्ष होने वाली मौतों का 32 प्रतिशत है। दुनिया में हृदया संबंधी जटिलताओं के चलते होने वाली मौतों में से 75 प्रतिशत कम व मध्यम आय वाले देशों में होती हैं। हार्ट संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतों में हृदयाघात यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण 85 प्रतिशत मौतें होती हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 2025 तक गैर-संचारी रोगों (NCD) से 25 प्रतिशत तक समय पूर्व होने वाली मृत्यु को कम करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें कॉर्डियोवस्क्यूलर रोगों यानी CVD का सबसे बड़ा अनुपात है।
- वर्तमान समय में हार्टअटैक एक आम बीमारी बनती जा रही है। पहले यह माना जाता था कि इसका खतरा अधिक उम्र के लोगों को अधिक होता है, लेकिन अब यह बीमारी कम उम्र के युवाओं में भी आसानी से देखी जा सकती है।
- डॉक्टर्स कार्डियोवास्क्युलर रोगों का जोखिम कम करने के लिए धूम्रपान छोडऩे, आदर्श वजन बरकरार रखने, नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन करने व मद्यपान सीमित करने की सलाह देते हैं।
World Heart Day (विश्व हृदय दिवस)
World Heart Day 2021 Theme / Vishva Hriday divas 2021 theme / विश्व हृदय दिवस 2021 का थीम – United in translation.
FAQ’s:-
- When is the World Heart Day celebrated every year? / विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है / Vishva Hriday divas kab manaya jata hai
- what is the theme of World Heart Day 2021? / विश्व हृदय दिवस 2021 की थीम क्या है / Vishva Hriday divas 2021 ki theme kya hai?
- what is the theme of World Heart Day 2022? / विश्व हृदय दिवस 2022 की थीम क्या है / Vishva Hriday divas 2022 ki theme kya hai?
- When was the first World Heart Day celebrated? / pahla Vishva Hriday divas kab manaya gaya / पहली बार विश्व हृदय दिवस कब मनाया गया
सितम्बर महीने सभी महत्वपूर्ण दिवस विस्तार से :-
- शिक्षक दिवस ( teachers Day )
- अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस ( international literacy Day )
- हिन्दी दिवस ( Hindi Diwas )
- अभियन्ता दिवस ( engineer’s day )
- ओजोन परत संरक्षण दिवस / विश्व ओजोन दिवस ( world Ozone day )
- अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस
- विश्व अल्जाइमर दिवस ( world Alzheimer’s Day )
- विश्व पर्यटन दिवस ( world tourism day )
- विश्व रेबीज़ दिवस ( world rabies day )
- विश्व हृदय दिवस ( world heart day )
- भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद लिस्ट | Important Articles of Indian Constitution in Hindi
- Daily use English Sentence | रोज बोले जाने वाले इंग्लिश वाक्य
- GK Quiz in Hindi | सामान्य ज्ञान क्विज | GENERAL KNOWLEDGE
- Indian states and their capitals | भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ
- विभिन्न क्षेत्रों के पिता कहे जाने वाले लोग | Fathers of various fields in Hindi
- Sports Stadium of india | भारत के खेल स्टेडियम
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎
PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500) Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC
Join Us for daily update – Telegram YouTube Facebook Instagram