World Press Freedom Day | विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

World Press Freedom Day 2021 : 3 मई को ही क्‍योंं मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (Vishwa Press Swatantrata diwas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

World Press Freedom Day : 3 May

  • प्रतिवर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1993 में प्रति वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यूनेस्को द्वारा नामीबिया के विंडहॉक में 29 अप्रेल से 3 मई, 1991 तक प्रेस की स्वतंत्रता पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के ‘जन सूचना विभाग’ ने मिलकर किया था।
  • यूनेस्को की ओर से 1993 से प्रतिवर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर किसी एक देश की मेजबानी में ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2021 की ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में ही 29 अप्रेल से 3 मई, 2021 तक किया रहा है।
  • 20 अप्रेल, 2021 को रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की ओर से जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2021 में भारत का स्थान 142वां रहा। सूचकांक में नॉर्वे पहले, फिनलैंड दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर रहे। 180 देशों में इरीट्रिया का स्थान सबसे आखिरी रहा।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य प्रेस यानी मीडिया की स्वतंत्रता को मुखर बनाना है।  यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और इसके लिए सार्थक पहल करने तथा दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करने का भी दिन है। एक प्रकार से यह अभिव्यक्ति की आजादी का पर्व है।
  • भारतीय संविधान में अनुच्छेद 19(1) (क) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता शामिल की गई है। इसका आशय है-शब्दों, लेखों, चिह्नों, प्रिटिंग या किसी अन्य प्रकार से अपने विचारों को व्यक्त करना,
  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में प्रेस की स्वतंत्रता भी शामिल है।
  • लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आधार स्तंभ का कार्य करती है।

World Press Freedom Day (विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस)

World Press Freedom Day 2021 Theme / Vishwa Press Swatantrata diwas 2021 theme / विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 का थीम – Information as a Public Good

FAQ’s:-

  • When is the World Press Freedom Day celebrated every year? / विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है / Vishwa Press Swatantrata diwas kab manaya jata hai
  • what is the theme of World Press Freedom Day 2021? / विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Vishwa Press Swatantrata diwas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Press Freedom Day 2022? / विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Vishwa Press Swatantrata diwas 2022 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Press Freedom Day 2020? / विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2020 की थीम क्‍या है / Vishwa Press Swatantrata diwas 2020 ki theme kya hai?
  • When was the first World Press Freedom Day celebrated? / pahla Vishwa Press Swatantrata diwas kab manaya gaya / पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया

मई महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply