Amazing Facts about Sanskrit
संस्कृत (Sanskrit): संस्कृत भाषा एक प्राचीन भाषा है जो भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न हुई । यह प्राचीन भारत में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है । संस्कृत को देवभाषा के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह हिंदू धर्म की पवित्र भाषा है और इसे देवकार्य में उपयोग किया जाता है तो आइए जानते हैं संस्कृत के बारे में –
संस्कृत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य – Amazing Facts about Sanskrit in Hindi
- भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में संस्कृत भी शामिल है।
- वाचस्पति पुरस्कार : के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में केवल संस्कृत के किसी लेखक को योगदान के लिए वाचस्पति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 1992 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी।
- उत्तराखंड राज्य ने जनवरी, 2010 में संस्कृत भाषा को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया।
- हिन्दू धर्म के लगभग सभी धर्मग्रन्थ संस्कृत भाषा में ही लिखे हुए हैं। आज भी हिन्दू धर्म के यज्ञ और पूजा संस्कृत भाषा में ही होते हैं।
- आधुनिक दौर में संस्कृत को पुन: उसका स्थान दिलाने के लिए एक निजी एनजीओ ‘संस्कृत भारती’ कार्यरत है। इस संस्था की स्थापना चमु कृष्ण शास्त्री ने की थी।
- वर्तनी-वर्ण-अक्षरों और उनसे बनने वाले शब्दों के उच्चारण में प्राय: कोई आभासी अन्तर न होने के कारण संस्कृत को कम्प्यूटर के लिए महत्वपूर्ण भाषा माना है।
- दुनिया की अन्य प्राचीन भाषाओं लैटिन और ग्रीक आदि की तरह संस्कृत लुप्त नहीं हुई है।
- प्राचीन काल से अब तक भारत में यज्ञ और देव पूजा, संस्कार आदि संस्कृत भाषा में ही होते हैं।
- भारत की अन्य भाषाओं हिन्दी, तेलगू, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, बांग्ला, उडिय़ा आदि का जन्म संस्कृत से ही हुआ है।
- ऋग्वेद संसार का सबसे प्राचीन ग्रंथ है। ऋग्वेद के मन्त्रों का विषय सामान्यत: यज्ञों में की जाने वाली देवताओं की स्तुति है और ये मन्त्र गीतात्मक काव्य हैं।
- मात्र 3,000 वर्ष पूर्व तक भारत में संस्कृत बोली जाती थी तभी तो ईसा से 500 वर्ष पूर्व पाणिणी ने दुनिया का पहला व्याकरण ग्रंथ लिखा था, जो संस्कृत का था। इसका नाम ‘अष्टाध्यायी’ है।
- कर्नाटक के मट्टुर(Mattur) गाँव में आज भी लोग संस्कृत में ही बोलते हैं।
- अरब आक्रमण से पहले संस्कृत भारत की राष्ट्रभाषा थी।
Read Also:
- 24 December 2024 Hindi Current Affairs | Question
- 19 December Current Affairs | One liner
- 18 December 2024 latest Current Affairs
- Hindi Current Affairs 17 December | Daily Quiz
- latest Current Affairs 11 December 2024
- एफिल टॉवर के बारे में
- चंपारण सत्याग्रह के बारे में जानकारी
- ओजोन परत के बारे में
- रेवीज के बारे में
- हैपीटाइटिस के बारे में जानकारी
- चौरा चौरी कांड
- राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ
- चारमीनार के बारे में रोचक तथ्य
- कुतुबमीनार के बारे में रोचक तथ्य