You are currently viewing history of 10 september | Historical events of 10 September

history of 10 september | Historical events of 10 September

प्लीज शेयर करें

10 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 10 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 10 September in history, today in history of india, history of 10 September, Historical events of 10 September – Gk Skill, 10 September ka itihaas, इतिहास में 10 सितंबर को क्या क्या हुआ, 10 सितंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 10 September History in Hindi,

10 सितंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत ( first chief minister of uttar pradesh) का जन्म, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 10 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 10 September ) नीचे लिखी जा रही है

10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 10

  • प्रशिया ने 1785 में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
  • साइमन बोलिवर 1823 में पेरु के राष्ट्रपति बने।
  • एलियस होवे ने 1846 में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया था।
  • हवाई द्वीप में 1847 को पहला थियेटर खुला।
  • फ्रांस एवं जर्मनी के बीच 1914 में मार्ने का युद्ध समाप्त।
  • जर्मनी ने 1926 में ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
  • आज ही के दिन 10 सितम्बर सन् 1935, में दून विद्यालय की स्थापना सतीश संजन दास द्वारा की गयी थी जो भारत के जाने-माने निजी/स्वतंत्र विद्यालयों में से एक है।
  • कनाडा ने 1939 को द्वितीय विश्वयुद्ध (SECOND WORLD WAR) में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • जर्मनी की सेना ने 10 सितंबर 1943 में रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
  • ब्रिटेन ने 10 सितंबर 1951 में ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया था।
  • सोवियत संघ ने 10 सितंबर 1961 में नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था।
  • संसद ने 1966 में पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
  • सेंट्रल लंदन में 1973 को बम धमाके हुए।
  • अफ्रीकी देश गिनी ने 1974 में पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
  • इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का 1976 में लाहौर से अपहरण हुआ था।
  • संयुक्त राष्ट्र आम सभा में 1996 को व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
  • येवगेनी प्रीमाकोव को 1998 में रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
  • यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड 2002 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
  • विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization (WTO)) की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक 2003 को कानकुन में प्रारम्भ।
  • नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को 2007 में स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया था।
  • स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग 2008 को शुरू हुआ था।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने 2008 में उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
  • जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर 2009 में राजी हुए।
  • भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 2011 में 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
  • इराक में 2013 को सिलसिलेवार बम धमाकों में 16 लोगों की मौत।
  • पूर्वोत्तर जापान में 2015 को बाढ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए।
  • रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने 2016 में स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता था।

10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 September

  • प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कुमार श्री रणजीत सिंह जी का जन्म 1872 को हुआ ।
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत ( first chief minister of uttar pradesh) का जन्म 1887 को हुआ।
  • हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म 1890 में हुआ।
  • राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म 1892 को हुआ।
  • प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का जन्म 1895 को हुआ।
  • फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म 1912 को हुआ।
  • आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म 1944 को हुआ।
  • भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म 1972 में हुआ।
10 सितंबर को हुए निधन – Died on 10 September
  • भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन 1915 को हुआ
  • बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन 1923 को हुआ।

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 10 September) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply