History of 11 December | 11 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

प्लीज शेयर करें

11 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 11 दिसंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 11 December in history, today in history of india, history of 11 December, Historical events of 11 December – Gk Skill, 11 December ka itihaas, इतिहास में 11 दिसंबर को क्या क्या हुआ, 11 दिसंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 11 December History in Hindi,

11 दिसंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 11 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 11 December) नीचे लिखी जा रही है

11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 11

  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1687 में मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
  • प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध 1845 में शुरू।
  • बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस 1858 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
  • यूरोपीय देश इटली 1937 में मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
  • जर्मनी और इटली ने 1941 में अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 1960 में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की 1964 में स्थापना हुई।
  • जनरल एच.एम. इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  • सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • चीन को 2001 में विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।
  • स्पेन के नौसैनिकों ने 2002 में अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
  • मेरिदा में 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच 2007 में 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को दे दी।

11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Born on 11 December

  • तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म 1882 में ।
  • भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का जन्‍म 1922 में
  • धार्मिक आन्दोलनकर्ता ओशो रजनीश का जन्म 1931 में ।
  • भारत के विदेशमंत्री और वित्त मंत्री और 25 जुलाई, 2012 से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म 1935 में ।
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी लिसी सैम्युल का जन्म 1967 में
  • भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म 1969 में ।
11 दिसंबर को हुए निधन – Famous people Died on 11 December
  • प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन 1949 में ।
  • प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन 1998 में ।
  • कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन 2004 में ।
  • भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन 2012 में ।
11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 11
December
  • यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

इसे भी पढ़ें – दिसंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 11 December) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply