History of 12 December | 12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

12 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 12 दिसंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 12 December in history, today in history of india, history of 12 December, Historical events of 12 December – Gk Skill, 12 December ka itihaas, इतिहास में 12 दिसंबर को क्या क्या हुआ, 12 दिसंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 12 December History in Hindi,

12 दिसंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 12 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 12 December) नीचे लिखी जा रही है

12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ December 12 events of December 12

  • गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने 1232 में ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • वाशिंगटन डीसी को 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
  • अमेरिका द्वारा मेक्सिको को 1822 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
  • ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1884 में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
  • भारत की राजधानी 1911 में कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
  • जॉर्ज पंचम और 1911 में मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
  • इटली में 1923 में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
  • चीन के नेता च्यांग काई शेक ने 1936 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • गिनि 1958 में संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
  • केन्या 1963 में स्वतंत्र हुआ।
  • भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें 1971 में रद्द कर दी गई।
  • पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार 1981 में सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
  • टी. एन. शेषन 1990 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
  • भारत एवं बांग्लादेश के मध्य 1996 में गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
  • भारत ने 2001 में नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
  • प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने 2008 में सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – People who Born on 12 December

  • स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म 1872 में ।
  • तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म 1950 में ।
  • 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म 1954 में ।
  • भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म 1981 में ।
12 दिसंबर को हुए निधन – Famous people Deaths of 12 December
  • राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन 1964 में ।
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन 2000 में ।
  • प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन 2005 में ।
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन 2012 में

इसे भी पढ़ें – दिसंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 12 December) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply