You are currently viewing 12 जुलाई का इतिहास | history of 12 july | 12 july ka itihas

12 जुलाई का इतिहास | history of 12 july | 12 july ka itihas

प्लीज शेयर करें

 12 जुलाई  की ऐतिहासिक घटनाएं,  12 जुलाई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 12 july in history, today in history of india, history of 12 july, Historical events of 12 july – Gk Skill, 12 july ka itihaas, इतिहास में 12 जुलाई को क्या क्या हुआ,

12 जुलाई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें पहलवान दारा सिंह का निधन, मलाला युसूफजई का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 12 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 12 july ) नीचे लिखी जा रही है 

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 12

  1. पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में 1096 को क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
  2. इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को 12 जुलाई 1290 में बाहर निकाला गया।
  3. लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना।
  4. इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया था।
  5. नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर 1673 में हुए।
  6. शिवाजी ने 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे।
  7. विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने 1690 में रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया था।
  8. अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने 1801 में फ्रांस और स्पेन को पराजित किया था।
  9. जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 1812 में कनाडा पर हमला किया।
  10. भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
  11. अमेरिकी कांग्रेस ने 1862 में मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
  12. ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म 1912 में बनी थी।
  13. टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में 1918 को विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हो गई।
  14. बेल्जियम ने 1935 में तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
  15. प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने 1943 में नाजियों को हराया 12000 मरे।
  16. महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 12 जुलाई 1949 में हटाया गया।
  17. अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
  18. भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई थी।
  19. अलकनंदा नदी में 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली थी।
  20. आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
  21. रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
  22. जापान में 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
  23. फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
  24. 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।
  25. 1.7 अरब लोगों ने 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
  26. भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा 2001 में प्रारम्भ हुई थी।
  27. उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर 2003 में बातचीत के लिए सहमत।
  28. मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
  29. इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर 2006 में हमला किया।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 July

  • रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 100 ईसा पूर्व में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 12 जुलाई 1895 को हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 1909 को हुआ था।
  • क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 12 जुलाई 1965 को जन्म हुआ।
  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 1982 को हुआ।
  • नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान में हुआ।

12 जुलाई को हुए निधन – Died on 12 July

  • लोदी वंश के संस्थापक बहलोल लोदी का दिल्ली में निधन 1489 में हुआ।
  • प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 1982 को।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।
  • विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 12 जुलाई 2012 को हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 2013 को हुआ

12 जुलाई के महत्त्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव – Important days and festivities of 12 July

  • मलाला दिवस

Read Also : – All important days of July Month

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of   12 july) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply