You are currently viewing history of 7 september | इतिहास में 7 सितंबर को क्या क्या हुआ

history of 7 september | इतिहास में 7 सितंबर को क्या क्या हुआ

प्लीज शेयर करें

7 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 7 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 7 September in history, today in history of india, history of 7 September, Historical events of 7 September – Gk Skill, 7 September ka itihaas, इतिहास में 7 सितंबर को क्या क्या हुआ, 7 सितंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 7 September History in Hindi,

7 सितंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस, नीरजा भनोट का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 7 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 7 September ) नीचे लिखी जा रही है

7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 7

  • जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने 1701 में फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने 1812 में रूसी सेना को पराजित किया था।
  • अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 7 सितंबर 1813 में ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया था।
  • ब्राजील ने 1822 में पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन 1860 में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
  • ऑस्ट्रेलिया में 1902 को भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
  • बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना (FOUNDATION OF BANK OF INDIA) 7 सितंबर 1906 में हुयी।
  • अमेरिका के न्यू जर्सी में 1921 को पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता (FIRST MISS AMERICA COMPETITION) का आयोजन किया गया।
  • विएना में इंटरपोल की स्थापना (foundation of INTERPOL) 1923 में हुई।
  • फिलियो टेलर ने 1927 में पूर्णतः इलेक्ट्राणिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
  • फिनलैंड में 1929 को नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।
  • लंदन में 1931 को गोलमेज सम्मेलन का दूसरा (Second round table conference) सत्र शुरू हुआ था।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में 1940 को जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाइ की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर बमबारी आरंभ कर दी।
  • टेक्सास के ह्यूस्टन में 1943 को एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
  • हंगरी में 1950 को सभी मठों काे बंद किया गया था।
  • निखिता खुर्स्चियो 1953 में सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गईं।
  • भारतीय सीमा पर 1965 में चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
  • चीन ने 1965 में घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
  • इथोपिया ने 1977 में सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
  • स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा 1979 को स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
  • विशप डेस्मंड टूटू 7 सितंबर 1986 में नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात 2 वर्ष के लिए केपटाउन के पहले काले आर्च विशप बने।
  • बेस्ट मिंस्टर आइवी तक राजकुमारी डायना की 1997 में 4 मील लंबी शवयात्रा निकली जिसका सीधा प्रसारण लाखों लोगों ने टीवी पर देखा था।
  • अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 1998 को 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
  • एथेंस में 1999 को 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
  • इयाजुद्दीन अहमद 2002 में बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
  • फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को 2004 में पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
  • मिस्र में 7 सितंबर 2005 को पहली बार राष्ट्रपति चुनाव (FIRST PRESIDENT ELECTION OF EGYPT) हुआ था।
  • बेरेंट्स सागर में 2006 को रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
  • खगोलविदों ने 2008 में हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
  • बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच 2008 को सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
  • कनाडा ने 2008 में जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया था।
  • भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने 2008 में भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
  • भारत के पंकज आडवाणी ने 2009 में विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता था।
  • सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने 2009 में ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
  • 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 7 सितंबर 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को 2009 में मिला था।
  • क्वेटा (पाकिस्तान) के सिविल लाइन्स क्षेत्र में 2011 को कमिश्नर कार्यालय के पास विस्फोटक भरी कार से हुए दो आत्मघाती धमाकों में एक एफसी अधिकारी समेत 21 लोग मारे गए और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए।
  • रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के 2011 में उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई।
  • दिल्ली में रात 11:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 7 सितंबर 2011 में 4.2 तीव्रता का 6 सेकेंड तक चलने वाला भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत में स्थित ।
  • दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार 2011 में संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए
  • दक्षिण-पश्चिम चीन में 2012 को आए भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays 7 September

  • बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का जन्म 7 सितंबर 1826 में हुआ था।
  • संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म 7 सितंबर 1887 को हुआ।
  • बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री टोडर ज़िकोव का जन्म 7 सितंबर 1911 को हुआ।
  • भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का जन्म 1917 को हुआ।
  • ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म 1922 को हुआ।
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म 1933 को हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म 1934 को हुआ।
  • मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म 7 सितंबर 1948 को हुआ।
  • प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म 7 सितंबर 1950 को हुआ।
  • अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म 1963 को हुआ।
7 सितंबर को हुए निधन – Famous Deaths September 7
  • जैरे के राष्ट्रपति रहे मोबुतु सेस सीको का निधन 1997 को हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन 7 सितंबर 1998 को हुआ।
  • त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन 7 सितंबर 2013 को हुआ।
7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 7 September
  • ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस
  • कनाडा और अमेरिका में मजदूर दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 7 September) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply