You are currently viewing 6 जुलाई का इतिहास | history of 6 july | 6 july ka itihaas

6 जुलाई का इतिहास | history of 6 july | 6 july ka itihaas

प्लीज शेयर करें

 6 जुलाई  की ऐतिहासिक घटनाएं,  6 जुलाई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 6 july in history, today in history of india, history of 6 july, Historical events of 6 july – Gk Skill, 6 july ka itihaas, इतिहास में 6 जुलाई को क्या क्या हुआ,

6 जुलाई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्‍म, धीरूभाई अंबानी का निधन, बाबू जगजीवन राम का निधन आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 6 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 6 july ) नीचे लिखी जा रही है

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 6

  1. रिचर्ड III 1483 में इंग्लैंड का राजा बने थे।
  2. पश्चिम बंगाल के शिबपुर में 1787 को भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
  3. स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने 1859 में पहली बार इस धरती पर पैर रखा। जिसके बाद ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार कर लिया।
  4. ब्रिटेन को यहा जर्मनी और पुर्तग़ाल के आक्रमणों का सामना करना पड़ा।
  5. सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना 1923 में हुई।
  6. लुई पाश्चर ने 1885 में रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  7. महात्मा गांधी को 1944 में पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
  8. वेल्लोर अस्पताल में 1959 को पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
  9. मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में 1961 को विस्फोट से 300 लोग मरे।
  10. भारत-चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा नाथुला पास फिर से 1962 में खोल दिया गया।
  11. अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से 1964 में आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  12. इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना 1990 को की गई।
  13. अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या 2002 में हुई ।
  14. मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न 2005 को मिला।
  15. 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को 2006 में खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
  16. विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने 2006 में पुर्तग़ाल को हराया।
  17. दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज 2008 में की गई।
  18. जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री 2009 में बनीं।
  19. संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
  20. पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 2012 में 18 लोगों की हत्या की।
  21. नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 2013 में स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
  22. इजरायली वायु सेना ने 2014 में गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।

6 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 6 July

  • प्रसद्धि समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म 1837 में हुआ था।
  • जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 1901 में हुआ था।
  • भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म 1905 में हुआ था।
  • बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म 1935 में हुआ।
  • कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति रहे नूर्सुल्तान नाज़र्बायव का जन्म 1940 में हुआ था।
  • अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म 1946 में हुआ था।
  • ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का जन्म 1947 में हुआ था।
  • भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री रहे अनिल माधब दवे का जन्म 1956 में हुआ था।

6 जुलाई को हुए निधन – Died on 6 July

  • बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन 1614 में हुआ।
  • हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का निधन 1894 में हुआ था।
  • अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन 1894 में हुआ था।
  • कार्नेलिया सोराबजी का निधन 1954 में हुआ वो भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
  • सन 1897 ईसवी में जन्मे अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन 1962 में हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों में अमरिकी समाज की समस्याओं विशेषकर श्याम वर्ण वालों के साथ भेदभाव का उल्लेख किया।
  • आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन 1986 में हुआ। जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
  • प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन 1997 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन 2002 में हुआ।
  • नौतम भट्ट का निधन 2005 में हुआ वो भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • फिल्म निर्देशक मणि कौल का निधन 2011 में हुआ था।
  • पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन 2014 में हुआ था।

6 जुलाई के महत्त्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव – Important events and festivities of 6 July

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 6 july) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply