You are currently viewing 5 जुलाई का इतिहास । 5 july ka itihaas | history of 5 july

5 जुलाई का इतिहास । 5 july ka itihaas | history of 5 july

प्लीज शेयर करें

 5 जुलाई  की ऐतिहासिक घटनाएं,  5 जुलाई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 5 july in history, today in history of india, history of 5 july, Historical events of 5 july – Gk Skill, 5 july ka itihaas, इतिहास में 5 जुलाई को क्या क्या हुआ,

5 जुलाई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना, पी. वी. सिंधु का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 5 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 5 july ) नीचे लिखी जा रही है

5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 5

  1. मुगल शासक औरंगजेब ने 1658 में अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
  2. ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह 1924 में हुआ।
  3. लेबर पार्टी ने 1945 में ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
  4. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
  5. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना 1954 में हुई।
  6. बीबीसी ने 1954 में पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
  7. अल्जीरिया के ओरान में 1962 को हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत।
  8. भारत की 1968 में पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
  9. 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश पांच जुलाई 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
  10. पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने 1977 में सत्ता संभाली।
  11. जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने 1977 में देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
  12. राजन महादेवन ने 1981 में गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
  13. इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत 1994 में हुई।
  14. स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने 1996 में पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
  15. टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण 1998 में किया गया।
  16. पीट सम्प्रास ने 1998 में पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
  17. तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन 1998 में हुआ।
  18. संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा 1999 में हुई।
  19. दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन 2000 को प्रारम्भ हुआ।
  20. चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने 2001 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  21. काठमांडु में 2002 को नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
  22. इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव 2004 में आयोजित हुआ।
  23. ग्रीस ने 2004 में यूरो कप फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
  24. मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में 2007 को हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत हुई।
  25. नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने 2008 में संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
  26. स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 2009 में एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।
  27. इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर 2013 में हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत हुई।

5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – July 5 Famous Birthdays

  • प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म 1946 मे हुआ था।
  • समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म 1956 में जन्म लिया!
  • भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म 1995 में हुआ।

5 जुलाई को हुए निधन – Famous Deaths July 5

  • अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन 1877 हुआ था।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन 1957 में हुआ।

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of  5 july) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply