You are currently viewing history of 8 september | 8 September ka itihaas

history of 8 september | 8 September ka itihaas

प्लीज शेयर करें

8 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 8 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 8 September in history, today in history of india, history of 8 September, Historical events of 8 September – Gk Skill, 8 September ka itihaas, इतिहास में 8 सितंबर को क्या क्या हुआ, 8 सितंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 8 September History in Hindi,

8 सितंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें विश्व साक्षरता दिवस, गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म, आशा भोसले आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 8 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 8 September ) नीचे लिखी जा रही है

8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 8

  • जाॅन XXI का 1271 में पोप के रूप में चयन।
  • गाजी मलिक 1320 में दिल्ली का सुल्तान बना था।
  • स्टीफन उरोस चतुर्थ ने 1331 में खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया था।
  • टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने 1449 में चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
  • इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने 8 सितंबर 1504 में अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पण किया था।
  • ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने 1514 में रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया था।
  • फ्रांस ने 8 सितंबर 1549 में इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • इंग्लेंड में 1553 को लिचफिल्ड शहर का निर्माण हुआ था।
  • मैक्सीमिलियन को 1563 में हंगरी का राजा चुना गया था।
  • चीन और रूस ने 1689 में नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया था।
  • जेनेवा में 8 सितंबर 1864 को रेड क्रॉस की स्थापना ( FOUNDATION OF RED CROSS) हुई।
  • ए. टी. मार्शल ने 1899 में रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया था।
  • अमेरिका ने 1900 में ग्रेट ब्रिटेन को हराया था।
  • बोस्टन में 1900 को पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
  • टेक्सास के गैलवेस्टोन में 1900 को चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 8 सितंबर 1942 को बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया था।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध (SECOND WORLD WAR) के दौरान इटली ने 1943 में मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया था।
  • जेनेवा में 1952 को काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
  • चीन ने 1962 को भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
  • लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने 1966 में “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
  • दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए 1967 में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
  • आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को 1967 में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
  • चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे 1986 में एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
  • अफगानिस्तान में 1988 को नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
  • जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया 1988 में अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1991 में उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
  • मैसिडोनिया गणराज्य 1991 में स्वतंत्र हुआ था।
  • इजरायल और जॉर्डन को 1994 में जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।
  • चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने 1994 में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को 1997 में प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला था।
  • निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को 1998 – 2001 में सौंपी गयी।
  • भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2000 में संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
  • नेपाल में 2002 को माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला था।
  • इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन 2003 में चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में 2006 को मालेगाँव बम धमाके हुये।
  • प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने 2008 में भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने 2008 में कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
  • भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए 2009 में रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
  • पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 8 September

  • हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म 8 सितंबर 1910 को हुआ।
  • अमेरिकी हास्य अभिनेता (योर शो ऑफ शोज़) सिड सिज़र का जन्म 1922 में हुआ।
  • गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को हुआ।
  • 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गा चुकी आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ।
  • स्वीडिश डीजे अवीची का जन्म 1989 में हुआ।
  • वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर लॉरी विलियम्स का जन्म 2002 को हुआ।
8 सितंबर को हुए निधन – Famous Deaths on 8 September
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य रहे फ़ीरोज़ गाँधी का निधन 1960 को हुआ।
  • शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन 1982 में हुआ वे जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने।
8 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days on 8 September
  • विश्व साक्षरता दिवस
  • मैसिडोनिया गणराज्य का स्वतंत्रता दिवस
  • माल्टा में विजय दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 8 September) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply