History of 15 February | 15 February ka itihaas in Hindi

प्लीज शेयर करें

15 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं, 15 फरवरी का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 15 February in history, today in history of india, history of 15 February, Historical events of 15 February – Gk Skill, 15 February ka itihaas, इतिहास में 15 फरवरी को क्या क्या हुआ, 15 फरवरी यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 15 February History in Hindi,

15 फरवरी के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन, महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन, उत्पादकता सप्ताह आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 15 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 15 February) नीचे लिखी जा रही है

 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 15 February ka itihaas in Hindi

  • महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म 1564 में हुआ।
  • फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने 1677 में गठबंधन किया।
  • आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच 1763 में शांति संधि हुई।
  • अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना 1764 में हुई।
  • फ़्रांस ने 1798 में रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
  • फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने 1806 में ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
  • 15 फरवरी, 1903 में दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया।
  • ब्रिटेन की लेबर पार्टी की 1906 में स्थापना हुईं।
  • अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की 1926 में शुरूआत।
  • सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने 1944 में बमबारी की।
  • बेल्जियम में 1961 में हुए “बोइंग 707” विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।
  • मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को 1965 में कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
  • भारत में 1967 में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1976 में की गई।
  • इस्रायली पाइप लाइन का 1970 में उद्घाटन हुआ।
  • श्रीलंका की राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को 1982 में स्थानांतरण।
  • तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने 1989 में अफगानिस्तान से वापसी की थी।
  • ईराक ने 1991 में कुवैत से हटने की घोषणा की।
  • परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से 1999 में मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को 2000 में दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2001 में इस्त्रालय में हिंसा भड़क उठी इसके साथ ही इसी दिन इस्त्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की।
  • अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने 2002 में पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
  • “एरियन 4” राकेट से 2003 में दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • ईरान की राजधानी तेहरान में 2005 में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गयी।
  • गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को 2005 में सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।
  • 2006 पाकिस्तान की कैबिनेट की तरफ से दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ्टा) को स्वीकार किया गया।
  • हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का 2008 में पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
  • जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2010 में 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 2010 में ही पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित सिल्दा शिविर में सशस्त्र माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 24 जवान शहीद हो गए।
  • 2012 के दिन ही मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई

15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 15 February

  • 15 फरवरी साल 1872 उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली ने जन्म लिया।
  • भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में ।
  • भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में ।
  • संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में ।
  • लेखक अरुण कमल का जन्म 1954 में ।
  • भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर का जन्म 1964 में ।
  • भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में ।
15 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 15 February
  • महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन 1869 में।
  • प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन 1948 में
  • अभिनेत्री मनोरमा का निधन 2015 में।

15 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days on 15 February

  • उत्पादकता सप्ताह

इसे भी पढ़ें – फरवरी माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 15 February) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

सभी महीनों का इतिहास पढ़ें :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply