You are currently viewing 15 जुलाई  का इतिहास | 15 july ka itihas | history of 15 July

15 जुलाई का इतिहास | 15 july ka itihas | history of 15 July

प्लीज शेयर करें

 15 जुलाई  की ऐतिहासिक घटनाएं,  15 जुलाई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 15 july in history, today in history of india, history of 15 july, Historical events of 15 july – Gk Skill, 15 july ka itihaas, इतिहास में 15 जुलाई को क्या क्या हुआ,

15 जुलाई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन,  आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 15 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 15 july ) नीचे लिखी जा रही है

15 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 15

  1. इंग्लिश चैनल में 1588 को ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
  2. इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने 1662 को लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।
  3. ‘ला मारसेइलेसी’ को 1795 में फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
  4. अमेरिका में 1864 को कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
  5. अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 1904 को पहला बौद्ध मंदिर बना।
  6. एमिल क्रेपलिन ने 1910 में एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
  7. दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग 1916 में शुरू हुई थी।
  8. इटली की संसद ने 1923 में नया संविधान स्वीकार किया।
  9. बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 1926 में हुई।
  10. वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 1927 में 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
  11. अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने 1932 में अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की थी ।
  12. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने 1944 में जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की थी।
  13. अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए 1948 में निर्वाचित हुए।
  14. प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  15. स्पेन ने 1961 में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
  16. अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा 1962 में बना।
  17. अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत 1968 में हुई।
  18. डेनमार्क ने 15जुलाई 1970 में इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
  19. भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  20. पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र 1984 को घोषित किया गया।
  21. महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  22. अमेरिकी सैनिकों ने 1991 में उत्तरी इराक को छोड़ा था।
  23. प्रिंस चार्ल्स और डायना ने 1996 में अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
  24. इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर 1997 में हत्या हुई।
  25. चीन ने 1999 में न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
  26. सिएरा लियोन में 2000 को सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
  27. अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को 2002 में पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
  28. माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने 2004 में विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की।
  29. श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 में सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
  30. नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर 2008 में सहमति बनी।
  31. भारत ने 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
  32. टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा 2011 में की।
  33. नेपाल के पारसी में 2012 को हुई बस दुर्घटना में 40 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।
  34. रूस की राजधनी मास्को में 2014 को एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये।

15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 15th July

  • आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म 1611 में हुआ था।
  • एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म 1840 में हुआ ।
  • प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म 1883 में हुआ।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म 1885 में हुआ।
  • भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का जन्म 1903 में हुआ।
  • महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य गनपतराव देवजी तापसे का जन्म 1909 में हुआ था।
  • आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म 1909 में हुआ।
  • भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 में हुआ।
  • अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन का जन्म 1922 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म 1925 में हुआ।
  • हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म 1937 में हुआ।
  • आस्‍ट्रेलियाई आलराउंडर डेविड हसी का जन्म 1977 में हुआ।

15 जुलाई को हुए निधन – Died on 15th July

  • मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन 1967 में हुआ।
  • भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन 2004 में हुआ।
  • गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन 2017 में हुआ था।

इन्‍हें भी पढें – जुलाई के सभी महत्‍वपूर्ण दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of  15 july) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply