You are currently viewing History of 17 june | 17 जून यानी आज का इतिहास

History of 17 june | 17 जून यानी आज का इतिहास

प्लीज शेयर करें

 17 जून  की ऐतिहासिक घटनाएं,  17 जून का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 17 June in history, today in history of india, history of 17 june, Historical events of 17 june – Gk Skill, 17 june ka itihaas

17 जून के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें पिता दिवस, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई का निधन, प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 17 जून की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 17 june ) नीचे लिखी जा रही है! उन पर भी नजर डालें

17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 17

  1. डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना 1397 में हुई।
  2. डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी 1429 में की गई।
  3. बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को 1549 में निष्कासित कर दिया गया।
  4. नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 1609 में 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  5. इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने 1712 में युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया!
  6. नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर 1756 में आक्रमण किया था।
  7. बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने 1775 में अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
  8. नेपोलियन बोनापार्ट ने 1799 में इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
  9. भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 1858 में शहीद हुई।
  10. फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर 1885 में पहुंचा।
  11. अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना 1898 में की गई।
  12. महात्मा गांधी ने 1917 में साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया गया।
  13. जॉर्ज पंचम ने 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था
  14. सोवियत संघ ने 1929 को चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
  15. जापान ने 1938 में चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  16. जर्मनी ने 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।
  17. आइसलैंड को 1944 में डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।
  18. मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने 1950 में सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
  19. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1963 में स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
  20. चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश 1967 में बना।
  21. शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन 1970 में हुआ।
  22. लंदन टॉवर में 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  23. ब्रिटेन की संसद में 1974 को एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
  24. मिस्र के काहिरा में 1981 को मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
  25. उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को 1994 में अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  26. शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत 1994 में हुई।
  27. विश्व कप सेमीफाइनल में 1999 को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
  28. कराची में 2002 को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
  29. फ़्रांस में 2003 को 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  30. मंगल पर 2004 में पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
  31. देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में 2008 को सफलतापूर्वक परीक्षण कियागया।
  32. मिस्र के इतिहास में 2012 को पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए।
  33. सायना नेहवाल 2012 में तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
  34. तालिबान ने 2012 में अपने अंग्रेजी वेवसाइट ‘वायस ऑफ जेहाद’ पर प्रकाशित आलेख में भारत की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान की धरती का उसके खिलाफ इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
  35. चीन का “शनचो-९” अंतरिक्ष यान 2012 में प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा।
  36. अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में 2015 में हुए बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।

17 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 17 June

  • भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म 1973 में हुआ।
  • हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म 1981 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म 1887 में हुआ।
  • सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म 1980 में हुआ।
  • असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म 17 जून 1903 को हुआ।

17 जून को हुए निधन – Died on 17 June

  • मुमताज़ महल का निधन 1631 में हुआ वो आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
  • राजमाता जीजाबाई का निधन 17 जून 1674 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन 1895 में हुआ।
  • भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का निधन 1862 में हुआ।
  • 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन 1858 में हुआ।
  • स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन 17 जून 1928 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध अभिनेता मोतीलाल का निधन 1965 में हुआ।

17 जून के महत्त्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव – Important events and festivities of 17 June

  • पिता दिवस 

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of  17 june) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply