History of 22 November | 22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

22 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 22 नवंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 22 November in history, today in history of india, history of 22 November, Historical events of 22 November – Gk Skill, 22 November ka itihaas, इतिहास में 22 नवंबर को क्या क्या हुआ, 22 नवंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 22 November History in Hindi,

22 नवंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 22 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 22 November) नीचे लिखी जा रही है

22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 22

  • डलास (टेक्सास) में 1963 में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1967 में 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।
  • मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को 1968 में लोकसभा से स्वीकृति मिली।
  • भारत और पाकिस्तान ने 1971 में एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
  • जुआन कार्लोस 1975 में स्पेन के राजा बने।
  • सन 1989 को आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा 1990 में त्यागपत्र की घोषणा।
  • भारत की डायना हेडेन 1997 में विश्व सुंदरी बनी।
  • बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने 1998 में ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
  • पाकिस्तान व ईरान पर 2000 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में 2002 में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
  • हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने 2006 में सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
  • ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए 2007 में कड़ी घोषणायें की गईं।
  • भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2008 में अपना पद छोड़ने की धमकी दी।

22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays on 22 November

  • दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म 1808 में
  • अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म 1830 में
  • भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म 1864 में .
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्‍म 1882 में
  • ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार करनेवाली एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन का जन्‍म 1892 में
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म 1899 में ।
  • वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म 1916 में ।
  • समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म 1939 में ।
  • नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जानेवाले पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म 1963 में ।
22 नवंबर को हुए निधन – Famous people deaths on 22 November
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन 1967 में ।
  • मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन 2016 में ।
  • हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन 2016 में ।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अहमदुल्लाह का निधन 1881 में ।

इसे भी पढ़ें – नवंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 22 November) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply