You are currently viewing History of 24 September | today in history of india

History of 24 September | today in history of india

प्लीज शेयर करें

24 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 24 सितंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 24 September in history, today in history of india, history of 24 September, Historical events of 24 September – Gk Skill, 24 September ka itihaas, इतिहास में 24 सितंबर को क्या क्या हुआ, 24 सितंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 24 September History in Hindi,

24 सितंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें भीकाजीकामा  का जन्‍म, भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 24 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 24 September ) नीचे लिखी जा रही है

24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 24

  • फ्रांस ने 1688 में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी को 1726 में बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय 1789 को बनाया गया।
  • फ्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई 1805 में समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी जिसमे फ्रांस की भारी जीत हुई।
  • मौसम का दूसरा तूफान 1923 में आया। हिस्पनियोला के उत्तर में एक बड़ा तूफान आया।
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर 1932 में एक विशेष समझौता हुआ।
  • बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार 1932 में देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
  • होंडा मोटर कंपनी की स्थापना 1948 में हुई।
  • यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता 1965 में हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में 1968 को शामिल हुअा।
  • ब्रिटेन ने 1971 को जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
  • गुलामी में दास व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने 1974 को पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
  • पूर्व सोवियत संघ ने 1978 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • घाना ने 1979 में संविधान अपनाया।
  • पूर्वी जर्मनी ने 1990 में खुद को वारसा संधि से अलग किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1996 को संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर 1996 में हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
  • फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 2003 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • आई.ए.ई.ए. ने 2005 में ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
  • म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में 2007 को एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
  • चीन और नेपाल ने 2008 को दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
  • भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 2008 को एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
  • मद्रास उच्च न्यायालय ने 2008 को राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • देश के पहले चन्द्रयान-1 ने 2009 में चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 2010 में की गई।
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 2013 को 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 September

  • हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म 1856 में हुआ।
  • महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म 1861 में हुआ था।
  • अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म 1925 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म 1940 में हुआ।
  • भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म 1950 में हुआ।
  • वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म 1963 में हुआ।
  • भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म 1971 में हुआ।
24 सितंबर को हुए निधन – Died on 24 September
  • सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन 1859 में हुआ।
  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन 2006 में हुआ।

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 24 September) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply