You are currently viewing History of 27 August | 27 अगस्त का इतिहास

History of 27 August | 27 अगस्त का इतिहास

प्लीज शेयर करें

27 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं, 27 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 27 August in history, today in history of india, history of 27 August, Historical events of 27 August – Gk Skill, 27 August ka itihaas, इतिहास में 27 अगस्त को क्या क्या हुआ, 27 अगस्त यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 27 August History in Hindi,

27 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें दोराबजी टाटा का जन्‍म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 27 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 27 August ) नीचे लिखी जा रही है

27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 27

  • अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना 27 अगस्त 1604 में की गई।
  • हैदर अली ने 1781 में ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा था।
  • भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना 27 अगस्त 1870 में की गई।
  • जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने 1939 को जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
  • टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में 1950 को आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। प्रसारण की योजना बनाने के लिए दो महीने से भी ज़्यादा का समय लगा।दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया था।
  • नासा ने 1962 में Mariner 2 स्‍पेस मिशन लांच किया था।
  • भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक 1976 को नियुक्त हुई।
  • आयरलैंड के समीप 1979 में एक नौका विस्फोट हुआ था।
  • नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का 1985 को तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
  • वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को 1990 में अमेरिका ने निष्कासित कर दिया था।
  • मालदोवा ने 27 अगस्त 1991 में सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
  • सोनाली बनर्जी 27 अगस्त 1999 में भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
  • भारत ने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया था।
  • उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों देशों को लेकर 2003 में पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
  • 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद 2003 में मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा था।
  • वित्तमंत्री शौकत अजीज 2004 में पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
  • सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को 27 अगस्त 2008 में सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया था।
  • झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने 2008 में झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को 2009 में पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 2013 को दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 27 August

  • टाटा स्‍टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का जन्‍म 27 अगस्त 1859 में हुआ।
  • क्रिकेट के सूरमा सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म 1907 को हुआ।
  • जापानी प्रधानमंत्री सॉसुक ऊनो का जन्म 1922 को हुआ।
  • भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म 1972 को हुआ।
27 अगस्त को हुए निधन – Famous Death on 27 August
  • खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी का निधन 1963 में हुआ।
  • भारतीय पार्श्वगायक मुकेश का निधन 1976 को हुआ।
  • ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का निधन 27 अगस्त 1979 को हुआ।
  • तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य मगंती अंकीनीडु का निधन 1997 को हुआ।
  • पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य आनन्द सिंह का निधन 1997 में हुआ।
  • भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन 2006 को हुआ।

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 27 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply