You are currently viewing History of 28 August | 28 अगस्‍त का इतिहास

History of 28 August | 28 अगस्‍त का इतिहास

प्लीज शेयर करें

28 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं, 28 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 28 August in history, today in history of india, history of 28 August, Historical events of 28 August – Gk Skill, 28 August ka itihaas, इतिहास में 28 अगस्त को क्या क्या हुआ, 28 अगस्त यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 28 August History in Hindi,

28 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 28 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 28 August ) नीचे लिखी जा रही है

28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 28

  • तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने 1521 में बेलग्रेड पर कब्जा किया था।
  • मुग़लों ने 1600 को अहमदनगर पर कब्जा किया था।
  • फ्रांस में 28 जुलाई 1794 को मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ। उसके अवधि में में 1 लाख 20 हज़ार लोग बिना मुकदमा चलाए मार दिए गए।
  • स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और 28 अगस्त 1821 को आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। यह देश दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित है और एक्वेडोर कोलम्बिया, चिली, ब्राज़ील और बोलीविया इसके पड़ोसी देश हैं।
  • प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण 1845 में छपा था।
  • कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन 1904 में हुआ था।
  • जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को 1922 में वापस बुलाने पर सहमत हुआ था।
  • जॉर्जिया में 1924 को सोवियत संघ के खिलाफ हुआ विद्रोह असफल रहा। इसमें हजारों लोगों की मौत हुई।
  • इंग्लैण्ड ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज पर कब्जा जमाया था।
  • साधारण बीमा कारोबार राष्ट्री यकरण बिल 1972 में पारित किया गयाथा।
  • सोवियत संघ ने 1984 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • भाग्यश्री साठे शतरंज में 28 अगस्‍त 1986 को ग्रैंडमास्टकर बनने वाली प्रथम महिला बनी।
  • ईराक ने 1990 में कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया था।
  • श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की।
  • इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने 1996 में औपचारिक तौर पर तलाक लिया था।
  • मेजर समीर कोतवाल आसाम में 1999 को उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
  • ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन 2000 में शुरू हुआ था।
  • भारत-पाक सीमा पर 28 अगस्‍त 2001 में गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने 28 अगस्त 2005 में आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 28 अगस्‍त 2008 को बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय 28 अगस्‍त 2008 में किया था।
  • अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने 28 अगस्‍त 2008 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया गया था।
  • बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने 28 अगस्‍त 2008 में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया गया था।
  • माओवादी नेता डॉ॰ बाबूराम भट्टराई तराई के मधेसी गठबंधन के समर्थन से नेपाल के नए प्रधानमंत्री 2011 में निर्वाचित हुए।
  • लोकपाल आंदोलन: अन्ना हजारे ने 2011 में भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की।
  • गुजरात के वडोदरा शहर में 2013 को तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
  • पी.वी. सिंधु ने 28 अगस्‍त 2017 में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था।

28 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 August

  • उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म 1858 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध उर्दू शायरफ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म 28 अगस्‍त 1896 में हुआ था।
  • भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म 1913 में हुआ था।
  • उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर का जन्म 28 अगस्‍त 1926 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध सितार वादकविलायत ख़ाँ का जन्म 1928 में हुआ था।
  • ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म 1928 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म 1929 में हुआ था।
  • चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का जन्म 28 अगस्‍त 1932 में हुआ था।
  • भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म 1952 में हुआ था।
  • अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और पश्चिमी मुम्बई से लोकसभा सांसद प्रिया दत्‍त का जन्‍म 1966 में हुआ था।
28 अगस्त को हुए निधन – Died on 28 August
  • आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का निधन 1667 में हुआ था।
  • दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में 28 अगस्‍त 2006 को निधन हुआ था।

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 28 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply