You are currently viewing History of 31 August | 31 अगस्त का इतिहास

History of 31 August | 31 अगस्त का इतिहास

प्लीज शेयर करें

31 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं, 31 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 31 August in history, today in history of india, history of 31 August, Historical events of 31 August – Gk Skill, 31 August ka itihaas, इतिहास में 31 अगस्त को क्या क्या हुआ, 31 अगस्त यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 31 August History in Hindi,

31 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें अमृता प्रीतम का जन्म आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 31 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 31 August ) नीचे लिखी जा रही है

31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 31

  • अमेरिका में 1881 को पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
  • अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 1919 में हुआ
  • अमेरिकी शहर डेट्रायट में 1920 को रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
  • भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 31 अगस्त 1956 में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
  • मलेशिया ने 1957 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली
  • अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने 1959 में एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
  • कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से 1962 को स्वतंत्र हुए।
  • कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से 1964 में अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
  • भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण 1968 में किया गया।
  • भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को 31 अगस्त 1983 में अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
  • पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने 1991 में सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने 1994 में लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
  • पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 1995 को चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
  • ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का 1996 में विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
  • इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने 1996 में इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
  • ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में 1997 को कार दुर्घटना में मृत्यु।
  • उत्तरी कोरिया ने 1998 में जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
  • राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को 1998 में रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
  • पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर 1999 में संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने 2002 में अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
  • इतालवी जनरल गिदो पामेरी को 2004 में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
  • ईराक की राजधानी बगदाद में 31 अगस्त 2005 को धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
  • ब्रिटेन में 2007 को प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
  • सरकार ने 2008 में अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
  • भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को 31 अगस्त 2009 में वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
  • इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से 31 अगस्त 2010 में समाप्त किया गया।
  • भारत सरकार ने 2010 में पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढा़ कर ढाई करोड़ डॉलर किया।
  • भारतीय संसद ने 31 अगस्त 2010 में परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
  • अमेरिका ने 2010 में उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।

31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 31 August

  • भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम जन्म 1871 को हुआ ।
  • प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म 1919 को हुआ ।
  • मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म 1940 को हुआ ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म 31 अगस्त 1962 को हुआ।
  • बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म 1963 को हुआ ।
31 अगस्त को हुए निधन – Died on 31 August
  • संगीतकार फ़रहाद मेहराद ईरानी का निधन 31 अगस्त 2002 में हुआ।
  • विजयशंकर मल्ल का निधन 31 अगस्त 2003 में हुआ और इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
  • पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन 2016 को हुआ था।
  • भारत के 13वें राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन 31 अगस्‍त 2020 को हुआ।

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 31 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply