You are currently viewing History of 30 August | 30 अगस्त का इतिहास

History of 30 August | 30 अगस्त का इतिहास

प्लीज शेयर करें

30 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं, 30 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 30 August in history, today in history of india, history of 30 August, Historical events of 30 August – Gk Skill, 30 August ka itihaas, इतिहास में 30 अगस्त को क्या क्या हुआ, 30 अगस्त यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 30 August History in Hindi,

30 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें लघु उद्योग दिवस, दारा शिकोह का निधन आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 30 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 30 August ) नीचे लिखी जा रही है

30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 30

  • दारा शिकोह को 30 अगस्त 1659 में औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
  • विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में 1682 को उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
  • जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने 1780 को वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया था।
  • न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ 1806 में आखिरी बार प्रकाशित किया गया था।
  • मेलबर्न शहर की स्थापना 30 अगस्त 1836 में की गई।
  • एंग्लो चीन युद्ध 1842 में समाप्त हुआ था।
  • उत्तर-पूर्वी टर्क और केको के उष्णकटीबंधीए आँधी के साथ तूफान का मौसम 1923 में शुरू हुआ था।
  • द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में 30 अगस्त 1928 को स्थापना हुई।
  • जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना 30 अगस्त 1945 में हुई।
  • भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन 1947 में किया गया था।
  • फिलीपींस और अमेरिका ने 1951 में एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • नॉटिंग हिल कार्निवल में 1976 को भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
  • फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने 1982 में बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया।
  • अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने 30 अगस्त 1984 में पहली बार उड़ान भरी।
  • अजरबैजान ने 30 अगस्त 1991 में सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • पूर्वी तिमोर के निवासियों ने 1999 में इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया था।
  • पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह 1999 में सम्पन्न हुआ था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
  • युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ 2001 को युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
  • कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने 30 अगस्त 2002 में विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी।
  • ताइवान में 2002 को भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
  • यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
  • आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
  • समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव 30 अगस्त 2003 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • नेपाल की कोईराला सरकार ने 2007 में चार माओवादी विद्रोहियों को फ्रांस, डेनमार्क,ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया था।
  • जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने 2007 में अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया था।
  • बांग्लादेश सरकार ने 2007 में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया था।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2009 में चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया था।
  • हिंदी विकिपीडिया एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण 2011 में बना था।
  • दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर 2014 में तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।

30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 30 August

  • अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक जहाँगीर “सलीम” का जन्म 30 अगस्त 1559 को हुआ।
  • भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म 1888 को हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म 30 अगस्त 1895 को हुआ।
  • हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म 1903 को हुआ।
  • गीतकार शैलेन्द्र का जन्म 1923 को हुआ।
  • पत्रकार राजेन्द्र राठौर का जन्म हुआ।
  • भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त 1941 में हुआ।
30 अगस्त को हुए निधन – Died on 30 August
  • मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह का निधन 1659 में हुआ।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन 30 अगस्त 1952 को हुआ ।
  • हिन्दी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन 1976 को हुआ।
  • प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन 2008 को हुआ।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन 30 अगस्त 2014 को हुआ।
30 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 30 August
  • लघु उद्योग दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 30 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply