History of 27 December | 27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

27 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 27 दिसंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 27 December in history, today in history of india, history of 27 December, Historical events of 27 December – Gk Skill, 27 December ka itihaas, इतिहास में 27 दिसंबर को क्या क्या हुआ, 27 दिसंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 27 December History in Hindi,

27 दिसंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 27 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 27 December) नीचे लिखी जा रही है

27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 27

  • फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म 1822 में हुआ।
  • स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण 1825 में इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
  • कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1861 में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान 1911 में पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • पर्सिया के शाह ने 1934 में पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए 1945 में विश्व बैंक की स्थापना की गई।
  • 29 सदस्य देशों के साथ 1945 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
  • नीदरलैंड ने 1949 में आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद 1945 में मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
  • चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 1968 में प्रशांत महासागर में उतरा।
  • झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में 1975 में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने 2001 में अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
  • भारत ने 2004 में तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
  • सन 2007 में रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
  • सन 2008 में वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – 27 December Famous Birthdays

  • उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म 1797 में ।
  • पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म 1895 में
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म 927 में ।
  • भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म 1937 में ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म 1942 में ।
  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म 1965 में ।
27 दिसंबर को हुए निधन – 27 December Famous Deaths
  • त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन 1846 में ।

इसे भी पढ़ें – दिसंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 27 December) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply