You are currently viewing 27 जुलाई का इतिहास | 27 JULY KA ITIHAS | History of 27 july

27 जुलाई का इतिहास | 27 JULY KA ITIHAS | History of 27 july

प्लीज शेयर करें

 27 जुलाई  की ऐतिहासिक घटनाएं,  27 जुलाई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 27 july in history, today in history of india, history of 27 july, Historical events of 27 july – Gk Skill, 27 july ka itihaas, इतिहास में 27 जुलाई को क्या क्या हुआ,

27 जुलाई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस (foundation day of CRPF), मिसाईलमैन डॉ. अब्दुल कलाम (Missile Man & former President of India, Dr.A.P.J.Abdul Kalam) का निधन आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 27 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 27 july ) नीचे लिखी जा रही है

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 27

  1. रूस (Russia) और तुर्की ने 1713 में शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
  2. पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना 1789 में हुई।
  3. दक्षिण आस्ट्रेलिया (South Australia) में एडीलेड की स्थापना 1836 में हुई।
  4. अमेरिकी शहर कैंटन में 1862 को हरिकेन तूफान (Hurricane Cyclone) का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
  5. फिलिप प्राट ने 1888 में पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  6. इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) की शाखा 1889 में ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी (Dadabhai Naoroji), विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
  7. बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak) 1897 में पहली बार गिरफ्तार किये गये।
  8. प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने 1921 में इंसुलिन के खोज (insulin discovery) की घोषणा की।
  9. ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन 1922 में हुआ।
  10. चीन के यांग जी (Yangtze river) और होआंग नदी (hangho river) में 1935 को आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
  11. कार्टून चरित्र बग्स बनी 1940 में पहली बार चलचित्र ए वाइल्ड हेयर में पर्दे पर आया।
  12. अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग (Martin Luther King) जूनियर जार्जिया के अल्बानी 1962 को जेल में बंद।
  13. चीन के तंगशान में 1976 को हुए विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।
  14. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा 1982 में हुई।
  15. आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने 1987 में टाइटेनिक का मलबा खोजा।
  16. निशानेबाज जसपाल राणा ने 1994 में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप (world shooting championship) में स्वर्ण पदक जीता।
  17. उक्रेन में 2002 को एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
  18. संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  19. अमरीका (America) के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का 27 जुलाई को निधन हो गया। वे 100 साल के थे। वे कुछ दिन से निमोनिया से पीड़ित थे।
  20. रूसी प्रक्षेपण यान नेपर 2006 को ज़मीन पर गिरा।
  21. ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
  22. सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को 2008 में नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 27 July

  • आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त (Kalpna Dutt)  का 1913 में जन्म हुआ ।
  • भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का 1940 में जन्म हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का 1969 में जन्म हुआ था।

27 जुलाई को हुए निधन – Died on 27 July

  • भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का निधन 1891 में हुआ।
  • नौवीं लोकसभा के सदस्य कल्याण सिंह कालवी का निधन 1933 में हुआ।
  • डा.भीमराव अम्बेडकर (B. R. Ambedkar) की पत्नि माता रमाबाई का निधन 1935 में हुआ।
  • हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (Ramchandra Shukla) के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन 1944 में हुआ।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का निधन 1970 में हुआ।
  • एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली (Birdman of India Salim Ali) का निधन 1987 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता फिल्म शोले के गब्बर अमजद ख़ान का निधन 1992में हुआ।
  • माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति आई. के. कुमारन का निधन 1999 में हुआ।
  • अमरीका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन 2003 में हुआ था।
  • जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन 2006 में हुआ था।
  • पूर्व राष्ट्रपति, मिसाईलमैन डॉ. अब्दुल कलाम (Missile Man & former President of India, Dr.A.P.J.Abdul Kalam) का निधन 2015 में हुआ था।
  • भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज (Lachhu Maharaj) का निधन 2016 में हुआ था।

27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days of 27 July

  • केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस (foundation day of CRPF)

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 27 july) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply