You are currently viewing 2 अगस्त का इतिहास | History of 2 August | Today 2 August History

2 अगस्त का इतिहास | History of 2 August | Today 2 August History

प्लीज शेयर करें

 2 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं, 2 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 2 August in history, today in history of india, history of 2 August, Historical events of 2 August – Gk Skill, 2 August ka itihaas, इतिहास में 2 अगस्त को क्या क्या हुआ,

2 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें पिंगली वैंकैया का जन्म, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 2 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 2 August ) नीचे लिखी जा रही है

2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 2

  1. मुर्शिदाबाद पर 1763 को कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ था।
  2. नीदरलैंड की सेना ने 1831 में दस दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया था।
  3. ब्रिटिश सरकार ने 2 अगस्त 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट (Government of India Act) पारित किया था।
  4. ब्रितानी संसद ने आज ही के दिन 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया था।
  5. लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे 1870 में शुरु हुआ था।
  6. चीन में 1922 को समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  7. संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की 1923 में कार्यालय में मृत्यु हो गई थी।
  8. पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण को कार्ल डी एंडीसन द्वारा 1932 में खोज की गई थी।
  9. जर्मन राष्ट्रपति पॉल फॉँ हिंडेनबर्ग का 1934 में निधन के बाद हिटलर के मंत्रिमंडल ने नए चुनाव करवाने के बजाय राष्ट्रपति के पद को रिक्त रखकर समस्त शक्तियां राष्ट्रप्रमुख को हस्तांतरित करने का कानून पास किया था।
  10. ब्रिटिश सरकार ने 1935 में भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया था।
  11. विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने आज ही के दिन 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा था।
  12. तुर्की ने 1944 में जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिया था।
  13. सोवियत संघ ने 1955 में आज ही के दिन परमाणु परीक्षण किया था।
  14. श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा 1970 में भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया था।
  15. इटली में 1980 में बम धमाका हुआ जिसमें 85 लोगों की मौत हो गई थी।
  16. अमेरिका में 1985 को जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये थे।
  17. विश्वनाथ आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने थे।
  18. चीन ने 1999 में लम्बी दूरी (8000 किमी।) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था।
  19. पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को 2001 में मंजूरी दी थी।
  20. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2003 में लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी थी।
  21. अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने 2004 में रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया था।
  22. जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में 2007 को सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी थी।
  23. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने 2 अगस्त 2008 में हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। 
  24. पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में 2010 को मानसून की वर्षा से आई बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
  25. तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को 2010 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  26. लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
  27. एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में 2013 को चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।

2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 August

  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, ‘रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ।
  • मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 1877 में हुआ।
  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वंकैय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ।
  • रोमुलो गालेगास का जन्म 1884 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 1922 में आज ही के दिन हुआ
  • जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 1931 को हुआ था।
  • ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 1955 को हुआ ।
  • गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म आज ही के दिन 1956 में हुआ।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 1958 को हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 1966 को हुआ था।
  • पश्चिम भारतीय क्रिकेटर फिलो वालेस का जन्म 1970 को हुआ।

2 अगस्त को हुए निधन – Died on 2 August

  • स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन आज ही के दिन 1714 में हुआ।
  • इतालवी संगीतकार, गायक एनरिको कारूसो का निधन 1921 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक, (दहेज) करन दीवान का निधन 1979 में हुआ था।
  • पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 1980 में हुआ।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2009 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन 2010 को हुआ था।

2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण दिवस एवं उत्सव – Important events and festivities of 2 August

  • विश्व स्तनपान दिवस (अगस्त का प्रथम सप्ताह)
  • दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 2 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply