You are currently viewing 1 अगस्त का इतिहास | Today 1 August in history | History of 1 August

1 अगस्त का इतिहास | Today 1 August in history | History of 1 August

प्लीज शेयर करें

 1 अगस्त  की ऐतिहासिक घटनाएं,  1 अगस्त का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 1 August in history, today in history of india, history of 1 August, Historical events of 1 August – Gk Skill, 1 August ka itihaas, इतिहास में 1 अगस्त को क्या क्या हुआ,

1 अगस्त के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें असहयोग आंदोलन की शुरुआत, बाल गंगाधर तिलक का निधन आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 1 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 1 August ) नीचे लिखी जा रही है

1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 1

  1. प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में 1498 को उतरा था।
  2. स्वीटज़रलैंड की स्वतंत्रता को 1648 में औपचारिकता दी गयी और इसी कारण आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  3. नए लंदन ब्रिज को 1831 में यातायात के लिए खोल दिया गया था।
  4. ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा 1883 में शुरू की गयी थी।
  5. कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य 1876 में बना था।
  6. पहला चीन और जापान (Japan) युद्ध आज ही के दिन 1894 शुरू हुआ।
  7. जर्मनी ने 1914 में प्रथम विश्व युद्ध (First world war) की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  8. स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने 1916 में बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन (Indian Home Rule movement) की शुरूआत की।
  9. महात्मा गांधी ने 1920 में आज ही के दिन असहयोग आंदोलन (Non-cooperation movement) की शुरुआत की थी।
  10. महात्मा गांधी ने 1920 में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटा दिया था।
  11. तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने 1936 को बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की थी।
  12. भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में शक्तियों का बंटवारा हुआ।
  13. लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल 1947 में आज ही के दिन बने।
  14. प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952 में सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
  15. क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को 1953 में गिरफ्तार किया गया था।
  16. देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण 1953 को किया गया।
  17. नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की स्थापना 1957 में हुई।
  18. आचार्य विनोबा भावे को 1958 में रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
  19. पाकिस्तान की राजधानी कराची से 1960 को बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
  20. दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट (first woman commercial pilot of india) आज ही के दिन 1975 में बनीं।
  21. तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने 1992 में विजाग स्टील प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
  22. हब्बल दूरबीन ने 1995 में शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
  23. ईरान में 2000 को महिलाएं भी इमाम बनीं।
  24. श्रीलंका ने 2004 में प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
  25. जापान ने 2006 में दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की थी।
  26. क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो 2006 को अपनी सारी शक्ति अपने भाई राउल को दे दिया।
  27. वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने 2007 में तीन रजत पदक जीते।
  28. अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बोर्ड ने 2008 में भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
  29. अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित किसानों की आत्महत्या और मीडिया तथा राजनीतिक ड्रामे पर आधारित पीपली लाइव को 2010 में 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  30. फिलीपीन्स, ताईवान तथा चीन में 2012 को साओला तूफान में 82 लोगों की मौत हुई तथा डेढ लाख लोग बेघर हुए।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 August

  • उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म 1869 को हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म  1882 को हुआ।
  • प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म 1 अगस्त 1899 को हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद निसार का जन्म 1910 को हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म 1913 को हुआ।
  • अमरीकी टेनिस खिलाड़ीजैक क्रेमर का जन्म 1921 में हुआ।
  • वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर फ्रैंक वोरेल का जन्म 1924 को हुआ।
  • सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का जन्म 1924 में हुआ।
  • जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म  1932 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार गोविन्द मिश्र का जन्म 1939 को हुआ था।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म 1955 को हुआ।
  • युगल टेनिस खिलाड़ी मार्टिन डैम का जन्म 1972 में हुआ।

1 अगस्त को हुए निधन – Died on 1 August

  • मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक उर्फ़ी शीराजी का निधन 1591 को हुआ।
  • पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ ज़िन्दाँ रानी का निधन 1863 को हुआ।
  • हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबु देवकीनन्दन खत्री का निधन 1913 को हुआ।
  • विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन (bal gangadhar tilak death) आज ही के दिन 1920 को हुआ था।
  • भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का निधन 1999 को हुआ।
  • बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक निरद.सी. चौधरी का निधन 1999 को हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन 2000 को हुआ था।
  • सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन 2005 को हुआ।
  • भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन 2008 को हुआ।

1 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 1 August

  • विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
  • राष्‍ट्रीय पर्वतारोहण दिवस

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 1 August) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply