You are currently viewing भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय| bharat ke governor general or viceroy

भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय| bharat ke governor general or viceroy

प्लीज शेयर करें

 इस पोस्ट में हम Bharat ke Governor General notes, bharat ke Governor General or viceroy, bharat ke Governor General tricks, bharat ke Governor General list, bharat ke Governor General or viceroy- gk Skill  को पढ़ेंगे। 

भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय ( Bharat ke Governor General or viceroy ) टॉपिक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- Bank, SSC, Railway, RRB, UPSC आदि में बहुत सहायक होगा। 

आप Bharat ke Governor Genera in Hindi का PDF भी नीचे दी हुई लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय ( Bharat ke Governor General or viceroy ) :-

गवर्नर जनरल भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश राज का प्रधान पद होता था।

जिसपर सिर्फ अंग्रेजो का अधिकार था।

स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व कोई भी भारतीय इस पद पर नहीं बैठा।

गवर्नर जनरल ऑफ द प्रेसीडेंसी ऑफ फोर्ट विलियम के शीर्षक के साथ इस कार्यालय को 1773 में सृजित किया गया था।

1858 ई. तक गवर्नर जनरल की नियुक्ति ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों द्वारा की जाती थी, 1857 के विद्रोह के बाद इनकी नियुक्ति सीधे ब्रिटिश सरकार द्वारा की जाने लगी।

1947 में जब भारत और पाकिस्तान को आजादी मिली तब वायसराय की पदवी को हटा दिया गया, लेकिन दोनों नई रियासतों में गवर्नर-जनरल के कार्यालय को तब तक जारी रखा गया जब तक उन्होंने क्रमशः 1950 और 1956 में गणतंत्र संविधान को अपनाया।

भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय – Bharat ke Governor General or viceroy – Gk Skill

प्रमुख गवर्नर जनरल और वायसराय के कार्यकाल में घटने वाली घटनाएं, कौन से गवर्नर के समय कौन सी घटना घटी, गवर्नर और उनसे संवंधित घटना क्रम

रॉबर्ट क्लाइव ( Lord Clive )

  • कार्यकाल – 1757 – 1760
  • बंगाल का पहला गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव 
  • प्लासी का युद्ध रॉबर्ट क्लाइव के समय हुआ था 
  • बंगाल में द्वैध शासन का जनक रॉबर्ट क्लाइव को कहा जाता है 
  • 1765 1767 तक द्वितीय कार्यकाल

वारेन हेस्टिंग्स ( Warren Hastings )

  • कार्यकाल – 1772 से 1774 1774 से 1785 
  • बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग 
  • देसी रियासतों के साथ धैर्य की नीति अपनाई 
  • इजारेदारी प्रथा का प्रारंभ किया 
  • कोलकाता में प्रथम मदरसा की स्थापना 
  • हिंदू और मुस्लिम कानूनों को संहिता बद्ध करने की शुरुआत की

लॉर्ड कार्नवालिस ( Lord Cornwallis )

  • कार्यकाल 1786 से 1795 
  • स्थाई बंदोबस्त पद्धति की शुरुआत लोड करने वाले ने की थी 
  • लॉर्ड कार्नवालिस को सिविल सेवा और पुलिस सेवा का जनक कहा जाता है 
  • न्यायिक विभाग को राजस्व विभाग से पृथक किया 
  • एकमात्र गवर्नर जनरल किसकी समाधि भारत गाजीपुर में है

लॉर्ड वेलेजली ( Lord Wellesley )

  • कार्यकाल – 1798 से 1805
  • सहायक संधि की नीति का प्रारंभ लॉर्ड वेलेजली ने किया था 
  • कोलकाता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना 
  • 1799 में प्रेस पर सेंसरशिप आरोपित किया 
  • स्वयं को बंगाल का शेर कहता था

लॉर्ड हेस्टिंग्स ( Lord Hastings )

  • कार्यकाल – 1813 से 1823 
  • पिंडारीओं का दमन एवं पेशवा पद की समाप्ति 
  • मार्कवेश ऑफ हेस्टिंग्स की उपाधि 
  • आंग्ल नेपाल युद्ध एवं सुगोली संधि 
  • मराठा परिसंघ का कंपनी के साम्राज्य में विलय 
  • बंगाल में काश्तकारी अधिनियम लागू

विलियम बैंटिक ( William Bentinck )

  • कार्यकाल 1828 -1835
  • भारत का प्रथम गवर्नर जनरल विलियम बेंटिक था
  • 1834 में आगरा प्रेसिडेंसी का निर्माण विधि आयोग का गठन 
  • कुशासन के आधार पर मैसूर, दुर्ग और कछार की रियासतों का विलय 
  • सती प्रथा की समाप्ति (1829 )
  • अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम बनाया

लॉर्ड डलहौजी ( Lord Dalhousie )

  • कार्यकाल 1848 1856
  • व्यपगत सिद्धांत डलहौजी ने लागू किया
  • कुशासन का आरोप लगाकर अवध का विलय 
  • 1853 में रेल संचालन प्रारंभ किया 
  • 1854 में डाकघर अधिनियम पारित 
  • इनाम कमीशन की स्थापना 1852 में 
  • 1854 में वुड डिस्पैच को लागू किया 
  • भारत के बंदरगाह को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खोल दिया

लॉर्ड कैनिंग ( Lord Canning )

  • कार्यकाल – 1856-1862
  • भारत का प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग था 
  • भारत में पहली बार आयकर लगाया गया 
  • 1861 में हाई कोर्ट एक्ट पारित तथा पूरे देश में एक दंड संहिता लागू 
  • 1859 में नील विद्रोह 
  • 1856 में विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू 
  • व्यपगत सिद्धांत या राज्य विलय की नीति को समाप्त किया 
  • 1857 में महालेखा परीक्षक पद का सृजन

लॉर्ड मेयो ( Lord Mayo )

  • कार्यकाल – 1869 से 1872
  • अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना 
  • आर्थिक विकेंद्रीकरण की नीति शुरू 
  • कृषि विभाग की स्थापना 
  • 1872 में भारत की पहली जनगणना मेयो के समय हुई
  • सांख्यिकी सर्वेक्षण विभाग का गठन

लॉर्ड लिटन ( Lord Lytton )

  • कार्यकाल – 1876 से  1880
  • वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित
  • द्वितीय आंग्ल अफगान युद्ध 
  • प्रथम दिल्ली दरबार का आयोजन 
  • ओवन मेरेडिथ के नाम से लोकप्रिय 
  • राजकीय उपाधि अधिनियम पारित 
  • भारतीय शस्त्र अधिनियम 1878

लॉर्ड रिपन ( Lord Ripon )

  • कार्यकाल 1880 1784 
  • स्थानीय स्वशासन की शुरुआत लोड करने की थी 
  • इल्बर्ट बिल विवाद लॉर्ड रिपन के समय हुआ 
  • वर्नाकुलर प्रेस एक्ट को लॉर्ड रिपन ने रद्द किया 
  • नियमित जनगणना का प्रारंभ लॉर्ड रिपन ने किया 
  • प्रथम कारखाना अधिनियम  पारित
  • फ्लोरेंस नाइटेंगल ने लॉर्ड रिपन को भारत का उद्धारक 
  • अफगानिस्तान से संधि लॉर्ड रिपन ने की

लॉर्ड डफरिन ( Lord Dufferin )

  • कार्यकाल – 1884 से 1888
  • बर्मा का अंतिम रूप से भारत में विलय 
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 
  • बंगाल टेनेंसी एक्ट पंजाब टेनेंसी एक्ट पारित 
  • एचिसन आयोग का भारत आगमन

लॉर्ड कर्जन ( Lord Curzon )

  • कार्यकाल – 1899 से 1905
  • 1905 में बंगाल का विभाजन लॉर्ड कर्जन के समय हुआ 
  • भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना 
  • प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम पारित 
  • तिब्बत में यंग हस्बैंड मिशन 
  • केंद्रीय गुप्तचर व्यवस्था की शुरुआत
  • ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट पारित

लॉर्ड मिंटो द्वितीय ( Lord Minto ll )

  • कार्यकाल – 1905 से 1910
  • मुस्लिम लीग की स्थापना 
  • भारत परिषद अधिनियम 1909 पारित 
  • सूरत में कांग्रेस का विभाजन मिंटो द्वितीय के समय हुआ
  • वायसराय की कार्यकारिणी में प्रथम भारतीय सदस्य एसपी सिन्हा की नियुक्ति

लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ( Lord Hardinge ll )

  • कार्यकाल – 1910 से 1916 
  • बंगाल के विभाजन रद्द किया 
  • भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किया 
  • तृतीय दिल्ली दरबार का आयोजन 
  • 1912 में असिलंगतन आयोग का गठन 
  • 1913 में शिक्षा संकल्प प्रस्तावित

लॉर्ड चेम्सफोर्ड ( Lord Chelmsford )

  • कार्यकाल – 1916 से 1921 
  • होमरूल लीग की स्थापना 1916
  • कांग्रेस व मुस्लिम लीग के मध्य समझौता 
  • प्रांतों में द्वैध शासन प्रारंभ 
  • सैडलर कमिशन का गठन 
  • असहयोग बा खिलाफत आंदोलन प्रारंभ 
  • रौलट एक्ट पारित 1919
  • जलियांवाला बाग हत्याकांड 1919

लॉर्ड रीडिंग ( Lord Reading )

  • कार्यकाल – 1921 से 1926 
  • एकमात्र यहूदी वायसराय 
  • केरल का मोपला विद्रोह 1921 
  • एकवर्थ समिति का गठन 
  • काकोरी कांड 
  • सैन्य सुधार हेतु सेंडहर्स्ट समिति का गठन 
  • स्वराज पार्टी की स्थापना 
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन, 1921 एम एन राय

लॉर्ड इरविन ( Lord Irwin )

  • कार्यकाल – 1926 से 1931 
  • साइमन कमीशन भारत आगमन 
  • नेहरू रिपोर्ट की प्रस्तुति 
  • देसी रियासतों से संबंध बटलर समिति की नियुक्ति 
  • नेशनल असेंबली में बम फेंका जाना 
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रारंभ 
  • प्रथम गोलमेज सम्मेलन का बहिष्कार 
  • गांधी जी और इरविन के मध्य समझौता

लॉर्ड वेलिंगटन ( Lord willingdon )

  • कार्यकाल – 1931 से 1936 
  • द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 
  • भारतीय सेना अकादमी की स्थापना 
  • पूना पैक्ट 1932 
  • भारत शासन अधिनियम 1935 
  • अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 
  • कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना

लॉर्ड लिनलिथगो ( Lord Linlithgow )

  • कार्यकाल – 1936 से 1944 
  • द्वितीय विश्वयुद्ध का प्रारंभ 
  • कांग्रेस का त्रिपुरी संकट 
  • मुस्लिम लीग का लाहौर अधिवेशन 
  • आजाद हिंद फौज की स्थापना 
  • अगस्त प्रस्ताव घोषित 
  • फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना 1939 
  • क्रिप्स मिशन का भारत आगमन 1942 
  • भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त 1942

लॉर्ड वेवेल ( Lord Wavell )

  • कार्यकाल – 1944 से 1947 
  • वेवेल योजना व शिमला समझौता 
  • कैबिनेट मिशन का भारत आगमन 1946 
  • मुस्लिम लीग द्वारा प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस 
  • कांग्रेश द्वारा अंतिम सरकार की स्थापना

लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten )

  • कार्यकाल – मार्च 1947 से जून 1948 
  • स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल और अंतिम ब्रिटिश वायसराय 
  • महात्मा गांधी की हत्या 
  • भारत की स्वतंत्रता और भारत का विभाजन 

गवर्नर जनरल और वायसराय से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-

गवर्नर जनरल / गवर्नर / वायसराय प्रश्नोत्तरी Governer General Quiz Questions


1.भारतीय लोक सेवा का प्रवर्तन किया गया -उत्तर – कार्नवालिस के शासनकाल में
2. लॉर्ड कार्नवालिस की कब्र कहां स्थित है ?उत्तर – गाजीपुर
3. 1802 की ‘ बसीन की संधि ’ पर हस्ताक्षर किसके मध्य हुए थे ?उत्तर – अंग्रेज तथा बाजीराव II
4. लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सही है ?उत्तर – भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना
5.लॉर्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला मराठा सरदार था -उत्तर – पेशवा बाजीराव II
6. सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला शासक थाउत्तर – अवध का नवाब
7. सहायक संधि को किसके काल में क्रियान्वित किया गया ?उत्तर – लॉर्ड वेलेजली
8. सहायक संधि व्यवस्था को स्वीकार करने वाले प्रथम भारतीय देशी शासक कौन थे ?उत्तर – हैदराबाद के निजाम

इन्हेंं भी पढ़ें

9. भारतीय राज्यों पर अंग्रेजी प्रभुत्व स्थापित करने के लिए किसने प्रशासन में सहायक संधि प्रणाली का सूत्रपात किया ?उत्तर – लॉर्ड वेलेजली
10. ईस्ट इंडिया कंपनी का राजपूत राज्यों से सहायक संधि करने का मुख्य उद्देश्य थाउत्तर – अंग्रेजों की प्रभुसत्ता स्थापित करना
11. निम्नांकित युग्मों में से कौन – सा सही सुमेलित है ? उत्तर – उपरोक्त सभीबक्सर का युद्ध – 1764ब्रिटिश नागरिकों एवं कंपनयिों के लिए भारत – 1813 में व्यापार का खोला जानाभारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का एकाधिकार – 1833
12. उस क्षेत्र की पहचान करें जहां से यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होता था -उत्तर – बिहार
13. अंग्रेजी शासनकाल में भारत का कौन – सा क्षेत्र अफीम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध था ? उत्तर – बिहार
14. किसने ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में यह टिप्पणी की कि “ कंपनी एक असंगति है , परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है जहां सब कुछ ही असंगत है । ” ?उत्तर – जे . बी . मैकाले

15. भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे -उत्तर – वॉरेन हेस्टिंग्स
16. कलकत्ता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था ?उत्तर – लॉर्ड वॉरेन हेस्टिग्स
17. ‘ सुरक्षा प्रकोष्ठ ’ की नीति संबंधित हैउत्तर – वॉरेन हेस्टिंग्स से
18. ‘ रिंग फेंस ’ नीति का संबंध इनमें से किससे है ?उत्तर – वॉरेन हेस्टिंग्स
19. किसने बंगाल में द्वैध – शासन प्रणाली ( Dual Government ) को समाप्त किया ?उत्तर – वॉरेन हेस्टिंग्स
20. द्वैध शासन का जनक किसे माना जाता है ?उत्तर – सर लियोनिल कर्टिस
21. किस गवर्नर जनरल पर महाभियोग का मुकदमा चलाया गया ?उत्तर – वॉरेन हेस्टिंग्स
22. भारत में न्यायिक संगठन की स्थापना किसने की ?उत्तर – लॉर्ड कार्नवालिस

Click here to Download PDF


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply