History of 14 October | 14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 14 अक्टूबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 14 October in history, today in history of india, history of 14 October, Historical events of 14 October – Gk Skill, 14 October ka itihaas, इतिहास में 14 अक्टूबर को क्या क्या हुआ, 14 अक्टूबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 14 October History in Hindi,

14 अक्टूबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें प्रथम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 14 October) नीचे लिखी जा रही है

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of October 14

  • हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने 1066 में इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
  • स्कॉटलैंड की सेना ने 1322 में अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।
  • शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1882 को की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
  • जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा 1933 को की।
  • जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा 1943 में की।
  • हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर 1946 को हस्ताक्षर किए गए।
  • इजरायल और मिस्र के बीच 1948 को जबरदस्त लड़ाई शुरु।
  • भारत में 1953 को संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
  • डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने 1956 में अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
  • होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति 1981 में बने।
  • जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन 1979 में किया।
  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने 1997 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में 1999 को नामंजूर।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 2000 को पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
  • पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 2004 में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को 2007 में मंजूरी प्रदान की।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा 2008 में की।
  • राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 2010 में हुआ।

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Person Born on 14 October

  • दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म 1643 में।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म 1884 में।
  • भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म 1931 में।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 1950 में।
  • भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म 1979 में।
  • भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म 1981 में।
14 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Person Died on 14 October
  • भारत की प्रथम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन 1240 में।
  • लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन 1947 में।
  • राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन 2004 में।
  • भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन 2013 में।

इसे भी पढ़ें – अक्टूबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 14 October) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply