You are currently viewing 29 जुलाई का इतिहास | 29 July ka itihas | History of 29 July

29 जुलाई का इतिहास | 29 July ka itihas | History of 29 July

प्लीज शेयर करें

 29 जुलाई  की ऐतिहासिक घटनाएं,  29 जुलाई का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 29 july in history, today in history of india, history of 29 july, Historical events of 29 july – Gk Skill, 29 july ka itihaas, इतिहास में 29 जुलाई को क्या क्या हुआ,

29 जुलाई के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें विश्व बाघ दिवस, समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर का निधन आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 29 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 29 july ) नीचे लिखी जा रही है

29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 29

  1. जेम्स VI को 1567 में स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
  2. ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 1748 में भारत पहुंची थी।
  3. यूनाइटेड स्टेट्स (United States) और जापान ने 1858 में हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  4. भारत (India) में विज्ञान संगठन की स्थापना 1876 में आज ही के दिन की गई।
  5. न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन 29 जुलाई 1899 में किया गया।
  6. मोहन बगान ने 1911 में आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता था।
  7. जर्मनी में एडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler) नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता 1921 में चुने गये।
  8. जापानी सेना ने 1937 में चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
  9. द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने 1941 ई को चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
  10. ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन (BBC) रेडियो पर 1949 में आज ही के दिन प्रसारण शुरू हुआ।
  11. संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने आज ही के दिन 1957 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का गठन किया।
  12. मॉस्को ओलंपिक में भारत ने 1980 को हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  13. ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी 1981 में हुई थी।
  14. चीन ने 1996 में लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  15. सीमा भदौरिया ने सन 2000 में अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
  16. सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में सन 2000 में प्रक्षेपित किया गया।
  17. श्रीलंकाई बल्लेबाज महिला जयवर्धने और कुमार संगाकारा ने 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  18. वैज्ञानिकों ने 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की थी।
  19. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (United Nations Human Rights Council) ने 2010 में 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।
  20. फ्रांस (France) के कांस के एक होटल से 2013 में 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई थी।
  21. इराक में 2013 में आज ही के दिन एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई।
  22. पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान 2013 में तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 29 July

  • आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 1904 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म 1905 को हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 29 जुलाई 1931 को हुआ।

29 जुलाई को हुए निधन – Died on 29 July

  • नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का निधन 1890 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar) का निधन आज ही के दिन 1891 में हुआ।
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली (Aruna Asaf Ali) का निधन 29 जुलाई 1996 को हुआ।
  • पौलैण्ड के प्रथम सचिव रहे एडवर्ड गिरेक का निधन 2001 को हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन 2003 में हुआ।
  • जयपुर की महारानी गायत्री देवी का निधन 29 जुलाई 2009 को हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन 29 जुलाई 2017 को हुआ था

29 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 29 July

  • विश्व बाघ दिवस (World Tiger Day)

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of   29 july) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद

Join telegram for daily update – Gk Skill


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply