History of 29 November | 29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्लीज शेयर करें

29 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 29 नवंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 29 November in history, today in history of india, history of 29 November, Historical events of 29 November – Gk Skill, 29 November ka itihaas, इतिहास में 29 नवंबर को क्या क्या हुआ, 29 नवंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 29 November History in Hindi,

29 नवंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें कवि एवं समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 29 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 29 November) नीचे लिखी जा रही है

29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 29

  • दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की 1759 में हत्या।
  • सर जेम्स जे ने 1775 में अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
  • पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ 1830 में  विद्रोह शुरु हुआ।
  • ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून 1870 में लागू हुआ।
  • ब्रिटेन ने 1782 में अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में 1889 में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
  • स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन 1899 में आज ही के दिन हुआ था।
  • अमेरिका ने 1916 में डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1947 में फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने 1947 में भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1948 में पूर्वी बर्लिन में पृथक सरकार बनाई।
  • पूर्वी जर्मनी में 1949 में हुए यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
  • दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन 1961 में भारत आये।
  • कनाडा का एक जेट विमान 1963 में उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस भयावह दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी 118 लोग मारे गए थे.
  • हरियाणा 1970 में सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
  • तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने 1989 में इस्तीफा दिया।
  • महाराष्ट्र के 1999 में नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
  • आसियान देशों ने 2004 में चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
  • पाकिस्तान ने 2006 में मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
  • जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने 2007 में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
  • 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने 2008 में मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।
  • भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays on 29 November

  • अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का जन्म 1869 में ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म 1913 में ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का जन्म 1935 में ।
29 नवंबर को हुए निधन – Famous people Death on 29 November
  • 16वाँ मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय का निधन 1759 में ।
  • कवि एवं समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन 2002 में ।
  • असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन 2011 में ।
  • अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन 2015 में ।

इसे भी पढ़ें – नवंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 29 November) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply