History of 5 December | 5 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

प्लीज शेयर करें

5 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं, 5 दिसंबर का इतिहास, आज का इतिहास, aaj ka itihaas, 5 December in history, today in history of india, history of 5 December, Historical events of 5 December – Gk Skill, 5 December ka itihaas, इतिहास में 5 दिसंबर को क्या क्या हुआ, 5 दिसंबर यानी आज का इतिहास, आज के दिन इतिहास में क्या क्या हुआ, 5 December History in Hindi,

5 दिसंबर के दिन देश दुनिया बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई जिनमें भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन, आदि प्रमुख हैं अन्य सभी 5 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं ( Historical events of 5 December) नीचे लिखी जा रही है

5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 5

  • शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने 1657 में खुद को बादशाह घोषित किया।
  • नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद 1812 में फ़्रास लौटे।
  • रूस में 1917 में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
  • कनाडा में 1917 में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।
  • ब्रिटिश संसद द्वारा 1922 में आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।
  • जापानी हवाई जहाज ने 1943 में कोलकाता पर बम गिराया।
  • भारत में 1946 में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
  • सिक्किम 1950 में भारत का संरक्षित राज्य बना।
  • लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा 1955 में आज ही के दिन अस्तित्व में आई.
  • अफ्रीकी देश घाना ने 1960 में बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
  • भारत ने 1971 में बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
  • गेराल्ड फोर्ड ने 1973 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।
  • विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद 1990 में पहली बार लोगों के सामने आये।
  • मुलायम सिंह यादव 1993 में पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।
  • भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को 1997 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।
  • भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 1999 में ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2001 में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
  • चीन में 2003 में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।
  • सन 2005 में बनाये गए एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
  • रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने 2008 में अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
  • काँग्रेस ने 2008 में अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Born on 5 December

  • आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का 1872 में जन्म ।
  • भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का 1894 में जन्म ।
  • भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का 1898 में जन्म ।
  • जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का 1905 में जन्म ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का 1932 में जन्म ।
  • गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का 1938 में जन्म ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का 1969 में जन्म ।
5 दिसंबर को हुए निधन – Famous people Died on 5 December
  • जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का 1230 में निधन ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का 1924 में निधन ।
  • प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का 1941 में निधन ।
  • भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का 1950 में निधन ।
  • प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का 1951 में निधन ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का 1961 में निधन ।
  • दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का 2013 में निधन ।
  • तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का 2016 में निधन ।

इसे भी पढ़ें – दिसंबर माह के सभी दिवस और उनकी थीम

GK Skill पर उपलब्ध यह ऐतिहासिक घटनाएं (history of 5 December) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा, अगर इसमें कुछ महत्वपूर्ण घटना छूट गई हो तो उसे आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इसमें लेख में अपडेट कर दी जाएगी, धन्यवाद


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply