You are currently viewing जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में | Bharat ke Rashtriy Chinh | National Symbols of India in Hindi
National Symbols of India

जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में | Bharat ke Rashtriy Chinh | National Symbols of India in Hindi

प्लीज शेयर करें

National Symbols Of India in Hindi: आज इस पोस्‍ट में हम भारत के राष्‍ट्रीय प्रतीकों के बारे में जानेगें जिनमे इतिहासिक डॉक्यूमेंट, ध्वज, प्रतीक चिन्ह, गीत भी शामिल है। इन सभी प्रतिको का भारतीय इतिहास में बहुत महत्त्व रहा है। भारत में दुसरे बहुत से राष्ट्रीय प्रतीक भी है जैसे राष्ट्रीय पशु, पक्षी, फुल, फल और पेड़। आइये आज हम भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीकों पर नजर डालते है। 

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक – National Symbols Of India In Hindi

राष्ट्रीय प्रतीक नाम
भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा
( डिजाइन – पिंगली वेंकैया)
भारत का राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम्
(लेखक – बंकिमचंद्र चट्टोपाध्‍याय)
भारत का राष्‍ट्र-गान जन-गण-मन
( लेखक – रविंद्रनाथ टैगोर)
भारत का राष्‍ट्रीय चिन्‍ह अशोक चक्र
भारत का राष्‍ट्रीय पशु / जानवर बाघ www.GkSkill.com
भारत का राष्‍ट्रीय विरासत पशु हाथी
भारत का राष्‍ट्रीय पक्षी मोर
भारत का राष्‍ट्रीय पेड़ बरगद
भारत का राष्‍ट्रीय खेल अज्ञात
भारत की राष्‍ट्रीय मिठाई जलेबी
भारत का राष्‍ट्रीय फल आम
भारत का राष्‍ट्रीय फूल कमल
भारत का राष्‍ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन
भारत की राजभाषा हिंदी
भारत की राष्‍ट्रीय लिपिदेवनागरी
भारत का राष्‍ट्रीय संवत् शक संवत्
भारत का राष्‍ट्रीय वाक्‍य सत्‍यमेव जयते
भारत की राष्‍ट्रीय नदी गंगा
भारत का राष्‍ट्रीय सूचना पत्र (दस्‍तावेज)श्‍वेत पत्र
भारत का राष्‍ट्रीय स्‍मारक इंडिया गेट
भारत की राष्‍ट्रीय मुद्रा रूपया
भारत का राष्‍ट्रीय धर्म धर्म निरपेक्ष
भारत की राष्‍ट्रीय विदेश नीति गुट – निरपेक्ष
भारत का राष्‍ट्रीय पर्व स्‍वतंत्रता दिवस (15 अगस्‍त्‍)
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
गॉंधी जयंती (2 अक्‍टूबर)
भारत के नाम भारत, इंडिया, हिन्‍दुस्‍तान,
भारतवर्ष, आर्यावर्त

National Symbols of India in HindiStart Quiz

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक – National Symbols Of India In Hindi

राष्‍ट्रीय चिन्‍ह – National Emblem Of India

  • राष्‍ट्रीय चिन्‍ह साधारणतः सारनाथ के सम्राट अशोक के साम्राज्य से लिया गया है, भारत का राष्‍ट्रीय चिन्‍ह शेरो का चिन्ह है जिसे सम्राट अशोक के समय में 272 BCE – 232 BCE में बनाया गया था।
  • इस स्मारक में एक पिल्लर के उपरी छोर पर चार शेर बने हुए है। साथ ही इस जगह पर हाँथी, घोड़े और बैलो के भी स्मारक बने हुए है। आधार भाग पर बने हुए शेर को कलात्मक ढंग से कमल से अलग किया गया।
  • 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार ने इसे राष्‍ट्रीय चिन्‍ह के रूप में स्वीकृत किया। लेकिन हमें अधिकारिक कागजो पर केवल सामने के तीन शेर ही दिखाई देते है, जबकि एक शेर धर्म चक्र के पीछे की तरफ भी बना हुआ होता है। शेर के दोनों ही तरह बैल और घोड़े के स्मारक बने हुए है।
  • भारत के इस राष्‍ट्रीय प्रतीक पर देवनागरी लिपि में “सत्यमेव जयते” लिखा हुआ है। जो भारत के लोगो की शक्ति और सच्चाई को दर्शाता है।

भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज – National Flag Of India

  • भारतीय तिरंगा आयताकार आकार में बना हुआ है। तीन अलग-अलग रंगों से तीन समतल चौड़ाई वाली सीमा बनाई गयी है।
  • तिरंगा तीन रंगों केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग से बना है तीनो रंग अलग-अलग बातो और गुणों को दर्शाते है। केसरिया रंग हिम्मत और बलिदान का प्रतीक माना जाता है जबकि सफ़ेद रंग शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। जबकि हरा रंग भारत के उपजाऊपन को दर्शाता है।
  • इसमें 24 तीलियों से बना एक चक्र जिसे धर्म चक्र भी कहते है, सफ़ेद रंग की पट्टी के बीच में बना हुआ है।
  • तिरंगे की लम्‍बाई और चौड़ाई का अनुपात – 3:2 है
  • तिरंगे की डिजाइन को पिंगली वेंकैया ने तैयार किया है

राष्‍ट्रीय गीत – National Song Of India 

  • बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1874 में रचित वंदे मातरम् के पहले दो छंदों को राष्‍ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया।
  • सबसे पहले 1896 में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के एक सेशन में रबिन्द्रनाथ टैगोर ने इसे गाया। इसके बाद 24 जनवरी 1950 में ही इसे राष्‍ट्रीय गीत घोषित कर दिया गया।
  • राष्‍ट्रीय गीत को 65 सेकण्‍ड में गाया जाता है । इसकी धुन को पन्‍नालाल घोष द्वारा तैयार किया गया है।

भारत का राष्ट्रगान – National Anthem Of India

  • भारत का राष्ट्रगान जन गन मन है, इसे रबिन्द्रनाथ टैगोर ने इसे बंगाली में लिखा है।
  • भारतीय निर्वाचन असेंबली ने 24 जनवरी 1950 को इसे अधिकारिक रूप से राष्ट्रगान घोषित किया।
  • पहली बार 27 दिसम्बर 1911 को कलकत्ता में कांग्रेस के सेशन में इसे गाया गया था।
  • राष्‍ट्रगान में 13 पंक्तियां है, इसके गायन में 52 सेकण्‍ड का समय लगता है ।

राष्‍ट्रीय पक्षी – National Bird Of India

  • भारत में 1963 को मोर को राष्‍ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  • मोर में हमें भारतीय संस्कृति और सुंदरता की झलक दिखाई देती है। मोर को सुन्दरता और इनायत का प्रतीक भी माना जाता है।
  • भारतीय वन्‍य प्रणाली (सुरक्षा) अधिनियम 1972 के अन्‍तर्गत इसे पूर्ण संरक्षण प्राप्‍त है
  • देश के सभी भागो में मोर पाये जाते है और साधारणतः सभी लोग मोर को जानते ही है। इसी कारण मोर को राष्‍ट्रीय पक्षी घोषित किया गया

भारत का राष्‍ट्रीय पशु – National Animal Of India

  • भारत का राष्‍ट्रीय पशु बाघ है। इसे रॉयल बंगाल टाइगर भी कहा जाता है
  • रॉयल बंगाल टाइगर का वैज्ञानिक नाम “टाइगर पैंथर टिगरिस” है। रॉयल बंगाल टाइगर ज्यादातर मैन्ग्रोव के जंगलो में पाये जाते है।
  • इसे 1972 में राष्‍ट्रीय पशु चुना गया
  • इसको अपनी दृढ़ता , शालीनता , फुर्ती और अपार शक्ति के कारण राष्‍ट्रीय पशु होने का गौरव प्राप्‍त है

भारत का राष्‍ट्रीय कैलेंडर – National Calendar Of India

  • सरकारी कामकाज के उद्देश्‍य से 22 मार्च 1957 को राष्‍ट्रीय कैलेंडर को अपनाया गया जो सका एरा पर आधारित था।
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कैलेंडर की तारीख भी ग्रेगोरियन कैलेंडर की तारीखों की तरह ही थी। जो क‍ि शक संवत् पर आधारित है इसका पहला महिना चैत्र (हिन्दू कैलेंडर का एक महिना) ग्रिगेरियन कलैण्‍डर के 21 या 22 मार्च को आता है। और इसका आखिरी माह फाल्‍गुन होता है।
  • कुछ अधिकारिक कार्यो जैसे भारत सरकार, न्यूज़ ब्रॉडकास्ट, ऑल इंडिया रेडियो इत्यादि जगहों पर भारतीय राष्ट्रिय कैलेंडर और ग्रेगोरियन कैलेंडर दोनों का भी उपयोग किया जाता है।

राष्‍ट्रीय फूल – National Flower Of India

  • भारत का राष्ट्रिय फूल कमल है। भारत में प्राचीन समय से ही कमल को भारतीय संस्‍कृति का मांगलिक प्रतीक माना जाता रहा है। प्राचीन भारतीय कला और पुराणों में इसका महत्‍वपूर्ण स्‍थान है
  • दिल की शुद्धता और दिमाग की शांति का प्रतिनिधित्व भी राष्‍ट्रीय फूल कमल करता है। कमल को इश्वर का प्रतिक भी माना जाता है। बहुत से धार्मिक कर्यो के लिये भी लोग कमल के फूल का उपयोग करते है।
  • ब्रह्मा, सरस्‍वती और लक्ष्‍मी देवी-देवताओं की स्थित‍ि कमल मे है
  • हरियाणा, कर्नाटक व जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य का राज्‍य पुष्‍प कमल है
  • इसके अलावा वियतनाम, मकाऊ और मिस्‍त्र का राष्‍ट्रीय फूल भी कमल है

Information About National Symbols Of India For Kids

भारत का राष्‍ट्रीय वृक्ष – National Tree Of India

  • भारत का राष्‍ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ है,
  • जनवरी से मार्च तक का समय बरगद का पुष्‍पकाल है । बरगद का पेड़ काफी विशाल और बहुवर्षीय होता है
  • यह वृक्ष रात को भी ऑक्‍सीजन छोड़ता है और यह हिन्‍दुओं का पवित्र वृक्ष है

राष्‍ट्रीय मुद्रा – National Currency Of India

  • भारतीय रुपये (ISO कोड : INR) भारतीय गणराज्य की मुद्रा है। इस पर रिज़र्व बैंक और इंडिया का नियंत्रण रहता है।
  • भारतीय रुपये का चिन्ह देवनागरी व्यंजन “र” और लैटिन शब्द “R” है जिसे 2010 में अपनाया गया। इसे मुम्‍बई आई. आई. टी. के पोस्‍ट ग्रेजुएट डिजाइनी उदय कुमार द्वारा डिजाइन किया गया है

National Symbols of India in Hindi

500 GK Quiz Questions in Hindi – Start Quiz

National Symbols important Questions in Hindi

 

Question:- भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज कौन-सा है?

Answer तिरंगा

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय गीत कौन-सा है?

Answer वंदे मातरम्

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय गीत किसने लिखा?

Answerबंकिमचंद्र चट्टोपाध्‍याय

 

Question:-राष्‍ट्रीय गीत गाने कि समय -अवधि कितना है?

Answer65 सेकंड

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय जलीय-जीव कौन-सा है?

Answerगंगा डॉल्‍फिन

 

Question:- राष्‍ट्रीय गान गाने की समय-अवधि कितना है?

Answer52 सेकंड

 

Question:-भारत का राष्‍ट्र-गान कौन-सा है?

Answerजन-गण-मन

 

Question:-भारत की राष्‍ट्रीय भाषा कौन-सी है?

Answerहिंदी

 

Question:- भारत का राष्‍ट्र-गान किसने लिखा?

Answerरविन्‍द्रनाथ टैगोर

 

Question:-तिरंगे की लम्‍बाई-चौड़ाई का अनुपात कितना है?

Answer 3:2

 

Question:-तिरंगे का डिजाइन किसने किया?

Answer पिंगली वेकैया

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय चिन्‍ह -कौन-सा है?

Answerअशोक चक्र

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय पशु कौन-सा है?

Answer बाघ

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय पक्षी कौन-सा है?

Answer मोर

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय पेड़ कौन-सा है?

Answerबड़गद

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय खेल कौन-सा है?

Answerअज्ञात

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय मिठाई कौन-सा है?

Answerजलेबी

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय फल कौन-सा है?

Answerआम

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय फूल कौन-सा है?

Answerकमल

 

Question:-भारत का राष्‍ट्रीय लिपि‍ कौन-सी है?

Answer देवनागरी

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट:-

National Symbols of India in Hindi

Download PDF

दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! Thanks

Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply