Women’s Equality Day 2021 | महिला समानता दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

Women’s Equality Day 2021 : 26 अगस्त को ही क्‍योंं मनाया जाता है महिला समानता दिवस (Mahila Samanta diwas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

Women’s Equality Day 2021 : 26 August

  • महिला समानता दिवस प्रतिवर्ष 26 अगस्त को मनाया जाता है।
  • मूलत: महिला समानता दिवस को मनाने की शुरुआत अमेरिका में सन् 1971 से हुई थी। एक महिला वकील बेल्ला अब्जुग के प्रयास से प्रतिवर्ष 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाने लगा।
  • अमेरिका से शुरू हुई यह मुहिम अब फैलने लगी है और दुनिया के अधिकांश देशों में 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है।
  • अमेरिका में 26 अगस्त, 1920 को महिलाओं को मतदान अधिकार दिया गया था। यह अधिकार उन्हें अमेरिका के 19वें संविधान संशोधन द्वारा दिया गया। 26 अगस्त, 1920 को ही अमेरिकी विदेश मंत्री बैनब्रिज कोल्बी ने वॉशिंगटन में अपने घर पर इस घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। लंबे संघर्ष के बाद महिलाओं को द्वितीय श्रेणी नागरिक के तमगे से छुटकारा मिला और उन्हें समानता का दर्जा दिया गया।
  • माना जाता है कि न्यूजीलैंड में सर्वप्रथम सन् 1893 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ था।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत में संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही मतदान का अधिकार दिया गया है। केन्द्र सरकार ने पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया है। कुछ राज्यों में अभी इन निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि शामिल हैं।
  • भारत में महिलाएं सर्वोच्च पदों तक पहुंची हैं। देश में प्रधानमंत्री के पद पर इंदिरा गाँधी और राष्ट्रपति के पद पर प्रतिभा देवी सिंह पाटिल रह चुकी हैं। केंद्र में मंत्री होने के साथ ही कई राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में भी महिला राजनीतिज्ञों ने अच्छी भूमिका निभाई है।
  • इसके अलावा लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी भागीदारी को बढ़ाया है, लेकिन उनकी आबादी के अनुपात में यह बहुत कम है। अभी भी इस दिशा में आमजन को जागरूक होने और महिलाओं को समानता का अधिकार वास्तव में देने की आवश्यकता है।

Women’s Equality Day (महिला समानता दिवस)

Women’s Equality Day 2021 Theme / Mahila Samanta diwas 2021 theme / महिला समानता दिवस 2021 का थीम – Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world,

FAQ’s:-

  • When is the Women’s Equality Day celebrated every year? / महिला समानता दिवस कब मनाया जाता है / Mahila Samanta diwas kab manaya jata hai
  • what is the theme of Women’s Equality Day 2021? / महिला समानता दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Mahila Samanta diwas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of Women’s Equality Day 2022? / महिला समानता दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Mahila Samanta diwas 2022 ki theme kya hai?
  • When was the first Women’s Equality Day celebrated? / pahla Mahila Samanta diwas kab manaya gaya / पहली बार महिला समानता दिवस कब मनाया गया

अगस्त महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply