World Biofuel Day 2021 | विश्व जैव ईंधन दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

World Biofuel Day 2021 : 10 अगस्त को ही क्‍योंं मनाया जाता है विश्व जैव ईंधन दिवस (Vishwa Jaiv Indhan Divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

World Biofuel Day 2021 : 10 August

  • दुनिया में हरित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है।
  • इतिहास में जाएं तो डीजल इंजन के आविष्कारक सर रुडॉल्फ  डीजल ने 10 अगस्त 1893 को पहली बार पीनट ऑयल यानी मूंगफली तेल से मेकेनिकल इंजन को सफलतापूर्वक दौड़ाया था। इसी दिन की स्मृति में विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व जैव ईंधन दिवस मनाने का उद्देश्य पांरपरिक जीवाश्म ईंधनों के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • बायोफ्यूल यानी फसलों से निकला ईंधन या कूड़े-कचरे से निकला ईंधन। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल को मिलाने का प्रोग्राम शुरू किया। इथेनॉल को पेट्रोल के साथ मिक्स करने से पिछले वर्ष देश को लगभग 4 हजार करोड़ रुपये के बराबर की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। अब सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्ष में ये बचत करीब 12 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचाना है। ‘जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति 2018Ó में वर्ष 2030 तक हाई स्पीड डीजल में 5 प्रतिशत जैव डीजल (बायोडीजल) को मिश्रित करने के लक्ष्य की परिकल्पना की गई है।
  • 30 अप्रेल, 2019 को भारत सरकार की अधिसूचना के बाद राजस्थान देश में जैव ईंधन नीति लागू करने वाला पहला राज्य था।
  • जैव ईंधन कार्यक्रम भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’, स्वच्छ भारत और किसानों की आमदनी बढ़ाने से जुड़ी पहलों के पूरक के तौर पर भी है। अब इसमें आत्मनिर्भर भारत भी जुड़़ गया है। वर्ष 2014 से लेकर अब तक जैव ईंधनों का उत्पादन बढ़ाने एवं इन्हें मिश्रित करने के लिए अनेक पहल की गई हैं।

World Biofuel Day (विश्व जैव ईंधन दिवस)

World Biofuel Day 2021 Theme / Vishwa Jaiv Indhan Divas 2021 theme / विश्व जैव ईंधन दिवस 2021 का थीम – “बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना”

FAQ’s:-

  • When is the World Biofuel Day celebrated every year? / विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया जाता है / Vishwa Jaiv Indhan Divas kab manaya jata hai
  • what is the theme of World Biofuel Day 2021? / विश्व जैव ईंधन दिवस 2021 की थीम क्‍या है / Vishwa Jaiv Indhan Divas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of World Biofuel Day 2022? / विश्व जैव ईंधन दिवस 2022 की थीम क्‍या है / Vishwa Jaiv Indhan Divas 2022 ki theme kya hai?
  • When was the first World Biofuel Day celebrated? / pahla Vishwa Jaiv Indhan Divas kab manaya gaya / पहली बार विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया गया

अगस्त महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply