You are currently viewing World Wetlands day | विश्व आद्रभूमि दिवस 2022 की थीम, इतिहास और महत्‍वपूर्ण बिंदू

World Wetlands day | विश्व आद्रभूमि दिवस 2022 की थीम, इतिहास और महत्‍वपूर्ण बिंदू

प्लीज शेयर करें

World Wetlands Day 2022: समय के साथ मानवों द्वारा लगातार निर्माण कार्यों ने पृथ्वी की आद्रभूमि को प्रभावित करने वाली पारिस्थितिक समस्याओं को जन्म दिया है| हमारी कई आद्रभूमि (Wetlands) लगातार लुप्त हो रही हैं और इंसानों को बहुत बड़े नुक्सान से पहले इस समस्या को पहचानने की जरुरत है| आद्रभूमि के लिए लोगों के बीच सही जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष विश्व आद्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व आद्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है (World Wetland Day observed on) और क्या है इसके मायने: 

आद्रभूमि क्या होती है? (What is Wetlands)

आद्रभूमि वह क्षेत्र होते हैं जो स्थायी रूप से (सालों या दशकों के लिए) या किसी मौसम में सप्ताह या महीनों के लिए पानी से भर जाते हैं| आद्रभूमि को सभी इकोसिस्टम में से सबसे अधिक जैविक रूप से विविध माना जाता है, जो पौधों और जानवरों की प्रजातियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए घर के रूप में कार्य करता है| आद्रभूमि जल विज्ञान चक्र, बाढ़ नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| आद्रभूमि का सरंक्षण पृथ्वी पर जीवन का सरंक्षण है| 

विश्व आद्रभूमि दिवस कब और क्यों मनाया जाता है (World Wetlands Day Observed on)

विश्व आद्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड्स डे 2022) प्रत्येक वर्ष 02 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिन दुनिया पर वेटलैंड के प्रभाव और सकारात्मक उत्पादन को पहचानने का कार्य करता है और प्रकृति के लाभ के लिए सभी समुदायों को एक साथ लाने का काम करता है| यूँ तो विश्व आद्रभूमि सचिव विभाग मूल रूप से ग्लैंड, स्विट्ज़रलैंड से है, पर विश्व आद्रभूमि के लिए गंभीरता रामसर सम्मलेन के बाद हुई जब 02 फरवरी 1971 को ईरान के शहर रामसर में रामसर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किये गए थे| 1997 में पहली बार 02 फरवरी को विश्व आद्रभूमि दिवस मनाया गया और तब से प्रतिवर्ष यह मनाया जा रहा है| यह दिन वैश्विक जागरूकता बढ़ाता है कि आद्रभूमि न केवल लोगों के बल्कि पूरी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| विश्व आद्रभूमि दिवस के मनाने से पर्यावरण के प्रति उत्साही लोग प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को जताते हैं और सभी लोगों तक यह जानकारी पहुँचाने का कार्य करते हैं कि आद्रभूमि ने दुनिया के सभी जीवों के लिए क्या किया है|   

विश्व आद्रभूमि दिवस 2022 की थीम (World Wetlands Day 2022 Theme) 

  • वर्ल्ड वेटलैंड्स डे 2021 थीम : “Wetlands and Water”
  • इस साल 2022 की थीम (वर्ल्ड वेटलैंड्स डे 2022 थीम) है:  “Wetlands Action for People and Nature” 

आद्रभूमि के लिए कार्रवाई करने का आह्वान इस वर्ष के अभियान का फोकस है| यह दुनिया की आद्रभूमि को लुप्त होने से बचाने के लिए और लुप्त हुई आद्रभूमि को पुनर्स्थापित करने के लिए वित्तीय, मानवीय और राजनीतिक पूंजी निवेश करने की एक अपील है| 

भारत में आद्रभूमि (Wetlands in India)

वर्ष 1997 के बाद से रामसर वेबसाइट दुनिया के लगभग सौ देशों से उनकी विश्व आद्रभूमि दिवस की गतिविधियों की रिपोर्ट पोस्ट कर रही है| भारत में 47 रमसार साइट्स हैं| इन साइटों की इकोलॉजी को कन्वेंशन के तहत सरंक्षित किया जाना है| भारत ने वर्ष 2021 में रामसर साइट में चार नई साइट जोड़ी हैं: गुजरात का थोल तालाब और वाधवाना वेटलैंड, हरियाणा का सुल्तानपुर नेशनल पार्क और भिंडावास वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी|      

  • रामसर साइट में से सबसे बड़ा वेटलैंड (Largest Wetland in India): सुंदरबन, पश्चिम बंगाल (4230 वर्ग किलोमीटर)
  • रामसर साइट में से सबसे छोटा वेटलैंड (Smallest Wetland in India): रेणुका तालाब, हिमाचल प्रदेश (0.2 वर्ग किलोमीटर) 

  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply